आगरा में महिला की संदिग्ध मौत, बेटे ने पिता और सौतेली मां पर लगाया हत्या का आरोप


आगरा। आगरा के कुबेरपुर हाईवे स्थित नगला रामबक्स निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। महिला का शव यमुना किनारे मिला, जिसके बाद उसके बेटे ने अपने पिता और सौतेली मां पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

मृतका की पहचान शर्मिला देवी उर्फ सांमरी (55) के रूप में हुई है। वह अपने पति वीरेश्वर सिंह यादव के साथ शास्त्रीपुरम आवास विकास कॉलोनी में रहती थीं।

करोड़ों की संपत्ति को लेकर था विवाद

मृतका के बेटे का आरोप है कि उसके पिता वीरेश्वर सिंह ने करीब सवा साल पहले 26 वर्षीय नीलम देवी से दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद से ही पिता अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर उसकी मां से मारपीट करते थे। बेटे का कहना है कि उनके पिता ने उसकी मां से करोड़ों की संपत्ति जबरन अपने नाम करा ली थी, जिसे लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था।

बेटे ने पुलिस को बताया कि उसकी मां 27 अगस्त से घर से गायब थीं और उनके गायब होने की सूचना परिवार के अन्य सदस्यों को भी नहीं दी गई थी। 30 अगस्त को ताजगंज क्षेत्र की तोरा चौकी के पास यमुना किनारे शर्मिला देवी का शव मिला, जिसे पुलिस ने लावारिस मानकर मोर्चरी भेज दिया था।

गुमशुदगी दर्ज कराने के समय पर संदेह

परिजनों में शक तब गहराया जब उन्होंने पाया कि शाम करीब 5:05 बजे पिता ने थाना जगदीशपुरा में अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई, जबकि उनका शव दोपहर 3 बजे ही मिल चुका था। बेटे की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पिता वीरेश्वर सिंह और सौतेली मां नीलम देवी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Abhimanyu Singh

Related Posts

आगरा में सरकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक, बैंकों को मिली कड़ी फटकार

आगरा। आगरा के कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल और सांसद राजकुमार चाहर की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति (डीसीसी) और जिला स्तरीय समीक्षा समिति…

आगरा के जूता बाजार में दिवाली जैसी रौनक, जीएसटी घटने पर कारोबारियों ने मनाई खुशी

आगरा। आगरा के जूता कारोबारियों ने गुरुवार को ही दिवाली मना ली। केंद्र सरकार द्वारा जूते पर जीएसटी की दर को 12% से घटाकर 5% किए जाने की घोषणा के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *