आगरा में चिकित्सा महाकुंभ: यूपी के डॉक्टर जटिल रोगों पर करेंगे मंथन, आधुनिक तकनीकों पर होगी चर्चा

आगरा। ताजनगरी में दो दिवसीय चिकित्सा सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए डॉक्टर जटिल बीमारियों की रोकथाम और आधुनिक उपचार तकनीकों पर चर्चा करेंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) आगरा के तत्वावधान में 30 और 31 अगस्त को थर्ड स्टेट वर्किंग कमेटी (एसडब्ल्यूसी) यूपी आईएमए आगरा 2025 का आयोजन फतेहाबाद रोड स्थित होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट में किया जा रहा है।


पोस्टर विमोचन के साथ हुई कार्यक्रम की शुरुआत

सम्मेलन की शुरुआत खंदारी स्थित होटल लेमन ट्री में एक पोस्टर विमोचन समारोह के साथ हुई। इस अवसर पर आईएमए आगरा के अध्यक्ष डॉ. अनूप दीक्षित, ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ. वाईबी अग्रवाल, डॉ. शरद गुप्ता और ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. मुकेश गोयल सहित कई प्रमुख चिकित्सक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आईएमए इलेक्ट अध्यक्ष डॉ. पंकज नगाइच ने किया।

वैज्ञानिक सत्र और विशेषज्ञों के व्याख्यान

यह दो दिवसीय सम्मेलन खास तौर पर विभिन्न बीमारियों के आधुनिक उपचार और रोकथाम पर केंद्रित रहेगा। 31 अगस्त को स्टेट वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद एक वैज्ञानिक सत्र आयोजित होगा। इस सत्र में विशेषज्ञ आईवीएफ, हृदय रोग, जॉइंट रिप्लेसमेंट, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, कैंसर और स्पाइन से जुड़ी बीमारियों पर अपना ज्ञान साझा करेंगे।

सम्मेलन के मुख्य वक्ताओं में डॉ. रजनी पचौरी (आईवीएफ विशेषज्ञ), डॉ. शिव चौधरी (कार्डियक सर्जरी विशेषज्ञ), डॉ. मनीष शर्मा (कार्डियक रोग विशेषज्ञ), डॉ. मेघल गोयल (हिप एंड नी रोबोटिक सर्जन), डॉ. मुदित खुराना (नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ), डॉ. विकास मित्तल (लेप्रोस्कोपिक सर्जन), डॉ. देवाशीष शर्मा (स्पाइन रोग विशेषज्ञ), डॉ. अनिमेष गुप्ता (कैंसर रोग विशेषज्ञ), डॉ. अभिनव आगहरी (न्यूरोसर्जरी विशेषज्ञ) और डॉ. अरुण गुप्ता (नी रिप्लेसमेंट सर्जन) जैसे विशेषज्ञ शामिल हैं।


Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights