Agra Pride: दीप्ति शर्मा का भव्य सम्मान; 5 लाख का चेक, ‘दबंग’ अंदाज में स्वागत

Agra Pride आगरा में माया मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट ने विश्व विजेता क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को ‘दबंग’ अंदाज में सम्मानित किया। उन्हें 5 लाख का चेक भेंट किया गया। मंत्री एसपी सिंह बघेल और मेयर की मौजूदगी में दीप्ति ने कहा- “आगरा की बेटी होना गर्व की बात है।”

आगरा। विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार प्लेयर और आगरा की शान दीप्ति शर्मा का गुरुवार को दयालबाग स्थित मित्तल मिशन में ‘दबंग एंड ओनली वन’ अंदाज में भव्य सम्मान किया गया। माया मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट (अतुल ग्रुप) द्वारा आयोजित इस समारोह में शहरवासियों ने अपनी लाड़ली बेटी पर फूलों की बारिश कर दी।

5 लाख का चेक और भव्य स्वागत

  • सम्मान: मित्तल मिशन की ओर से रामसरन मित्तल और उनके परिवार ने दीप्ति शर्मा को 5 लाख रुपये का चेक भेंट किया। साथ ही, क्रिकेट मैदान में दीप्ति की एक यादगार तस्वीर भी प्रदान की।
  • माहौल: जैसे ही दीप्ति ने अपने माता-पिता (भगवान शर्मा, सुशीला शर्मा) और भाई (सुमित, प्रशांत) के साथ परिसर में प्रवेश किया, ढोल-नगाड़ों और ‘चक दे इंडिया’ के गीतों से पूरा हॉल गूंज उठा।
  • भावुक दीप्ति: सम्मान पाकर दीप्ति ने कहा, “मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मैं आगरा की बेटी हूं। परिवार के साथ अपने शहर में सम्मान मिलना मेरे लिए गौरव की बात है। मैं देश और शहर के लिए हमेशा बेहतर करने का प्रयास करूंगी।”

रैपिड राउंड में संघर्ष की दास्तां

समारोह में एक दिलचस्प रैपिड राउंड भी हुआ, जिसमें आशु मित्तल के सवालों का जवाब देते हुए दीप्ति ने अपने संघर्ष के दिन याद किए।

  • दीप्ति ने बताया, “एक समय था जब मेरे पास एक ही ड्रेस थी, जो रोज धुलती थी। लेकिन परिवार के सहयोग ने हर कठिन समय को आसान बना दिया।”
  • उन्होंने बताया कि वह हर परेशानी में बजरंग बली को याद करती हैं। घर में प्रैक्टिस के दौरान शीशे तोड़ने की यादें और वर्ल्ड कप फाइनल का मैच उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा।

अतिथियों के बोल

  • केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल: उन्होंने कहा, “खेल के क्षेत्र में अपनी बेटियों को आगे लाएं। खेल की पगडंडियां आईजी और पद्मश्री जैसा सम्मान दिला सकती हैं।”
  • मेयर हेमलता दिवाकर: उन्होंने कहा कि देश में हुनर की कमी नहीं है, और पीएम मोदी के सांसद खेल महोत्सव ने युवाओं को नया प्लेटफॉर्म दिया है।
  • संजीव मित्तल: उन्होंने दीप्ति को ‘दबंग एंड ओनली वन’ बताते हुए कहा कि भारत के लिए क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, इमोशन है।

दिग्गजों की उपस्थिति

कार्यक्रम की शुरुआत दीप्ति शर्मा द्वारा ध्वजारोहण से हुई। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, डीआईजी शैलेश पांडे, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, पूरन डावर, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, जितेंद्र चौहान सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। दीप्ति के साथ सेल्फी लेने के लिए प्रशंसकों की लंबी कतार लगी रही।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights