Agra

आगरा में नकली दवाओं का पर्दाफाश जारी है: बंसल मेडिको के गोदाम में डेढ़ से दो करोड़ की दवाएं जब्त, चल रही है जांच

आगरा। आगरा के दवा बाजार में नकली दवाओं के रैकेट का पर्दाफाश जारी है। ड्रग विभाग की टीम ने बुधवार को बंसल मेडिको के गोदाम में जांच शुरू कर दी है। पिछले शुक्रवार से चल रही इस बड़ी कार्रवाई में पहले हे मां और अब बंसल मेडिको पर छापेमारी की गई है। शुरुआती जांच में बंसल मेडिको के दो मंजिला गोदाम में डेढ़ से दो करोड़ रुपये की दवाएं होने का अनुमान है।


लाइसेंस होने के बाद भी स्टॉक की जांच

डिप्टी कमिश्नर ड्रग अतुल उपाध्याय ने बताया कि बंसल मेडिको के पास लाइसेंस है, लेकिन कुछ कंपनियों की शिकायत के बाद उनके पूरे स्टॉक की जांच की जा रही है। टीम दवाओं की मात्रा, उनके बिल और जहां दवाएं भेजी गई हैं, उन सभी का रिकॉर्ड चेक कर रही है। उन्होंने बताया कि बंसल मेडिको के मालिक संजय बंसल पुलिस को पूरा सहयोग कर रहे हैं, जिसके कारण जांच सुचारू रूप से चल रही है।


हे मां फर्म से मिला था स्टॉक

यह कार्रवाई उसी सिंडिकेट से जुड़ी है जिसमें पहले हिमांशु अग्रवाल की फर्म हे मां पर छापा मारा गया था। हिमांशु अग्रवाल को तो रिश्वत देने के आरोप में जेल भेजा जा चुका है। उसके गोदामों से अब तक लगभग 6.50 करोड़ रुपये की दवाएं सील की जा चुकी हैं और 14 दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच में पता चला है कि इन नकली दवाओं को तमिलनाडु के चेन्नई और पुडुचेरी से मंगवाकर लखनऊ के पते पर भंडारण किया जा रहा था और फिर आगरा से कई राज्यों में बेचा जा रहा था।


Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights