रामलीला की तैयारी में जुटी नगर निगम की टीम, बिजलीघर नाले किनारे से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू

आगरा। आगरा के रामलीला मैदान में शुरू होने जा रहे रामलीला महोत्सव को देखते हुए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को नगर निगम की टीम ने रामलीला मैदान के पास नाले के किनारे बनी अवैध झुग्गी-झोपड़ियों को हटाने का अभियान शुरू कर दिया। महोत्सव समिति की मांग पर नगर निगम ने झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों को 24 घंटे में अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया है।


सुरक्षा और स्वच्छता के लिए जरूरी है अतिक्रमण हटाना

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर जोनल अधिकारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में निगम की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने झुग्गी-झोपड़ी में रह रहे लोगों से बातचीत की, जिसके बाद उन्होंने खुद ही वहां से हटने का आश्वासन दिया है। निगम ने उन्हें साफ निर्देश दिए हैं कि अगर वे 24 घंटे के भीतर अपनी झुग्गियां नहीं हटाते हैं, तो निगम प्रशासन बलपूर्वक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि रामलीला महोत्सव में प्रतिदिन हजारों लोग आते हैं, ऐसे में सुरक्षा और स्वच्छता बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई आवश्यक है।


मैदान में शुरू हुआ सफाई और मरम्मत का काम

वहीं, रामलीला मैदान में महोत्सव के लिए साफ-सफाई और मरम्मत का काम भी तेज कर दिया गया है। क्षेत्रीय जेडएसओ आशुतोष वर्मा ने बताया कि नगर निगम की टीम ने सोमवार से ही मैदान और उसके चारों ओर की सीढ़ियों की सफाई शुरू कर दी है। पूरी तरह से सफाई होने के बाद मैदान की रंगाई-पुताई का कार्य भी शुरू किया जाएगा। इसके अलावा, मैदान के पास स्थित बिजलीघर नाले की सफाई भी की जा रही है। मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने भी मैदान में पड़े मलवे को हटाने का काम शुरू कर दिया है।

यह कार्रवाई हाल ही में मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह और नगर आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण के बाद शुरू की गई है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights