आगरा: बांग्लादेशी मतदाताओं की जांच शुरू, DM ने छावनी क्षेत्र के दो बंगलों में रहने वाले लोगों की जांच के लिए बनाई कमेटी

आगरा। आगरा में छावनी परिषद के दो बंगलों में रह रहे मतदाताओं को लेकर गंभीर जांच शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने छावनी परिषद के वार्ड दो स्थित बंगला नंबर 45 और 46 में रहने वाले इन लोगों के बांग्लादेशी होने के शक में एक पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इस मुद्दे को लेकर छावनी क्षेत्र के विधायक डॉ. जीएस धर्मेश लंबे समय से आवाज उठा रहे हैं।


रक्षा मंत्री से की थी शिकायत

विधायक डॉ. जीएस धर्मेश और पूर्व विधायक केशो मेहरा ने छह जुलाई को दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी। उन्होंने रक्षा मंत्री को बताया कि इन दोनों बंगलों में बांग्लादेशी रह रहे हैं, जिन्होंने फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के आधार पर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया है। डॉ. धर्मेश ने यह भी आरोप लगाया था कि कुछ साल पहले सदर सीओ कार्यालय के पास हुए बम धमाके में भी इन्हीं लोगों का हाथ था। उन्होंने यह भी बताया कि इन लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश को भी अनदेखा किया गया था।


एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश

विधायक की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए रक्षा मंत्री ने शिकायती पत्र को जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी को कार्रवाई के लिए भेजा। डीएम ने मामले की जांच के लिए एसीएम प्रथम के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई है। इस कमेटी में सदर तहसील के तहसीलदार, चकबंदी अधिकारी, छावनी परिषद के कार्यालय अधीक्षक और सहायक अध्यापक अविनाश पाठक को सदस्य बनाया गया है। जिलाधिकारी ने कमेटी को एक सप्ताह के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट देने का सख्त निर्देश दिया है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights