आगरा में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर ‘सांसद खेल महोत्सव’ का आगाज, 20 सितंबर तक करें रजिस्ट्रेशन

आगरा। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन यानी 29 अगस्त को पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इसी अवसर पर आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में सांसद एसपी सिंह बघेल और राजकुमार चाहर ने ‘सांसद खेल महोत्सव’ के पोस्टर का अनावरण किया। यह आयोजन केंद्र सरकार के खेल विभाग के दिशानिर्देशों पर पूरे देश में हो रहा है।


अगले साल दिसंबर तक चलेगा महोत्सव

सांसद एसपी सिंह बघेल ने बताया कि ‘सांसद खेल महोत्सव’ की प्रतियोगिताओं का आयोजन 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए खिलाड़ी आज, 29 अगस्त से 20 सितंबर तक सांसद खेल महोत्सव की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह आयोजन आगरा और फतेहपुर सीकरी, दोनों लोकसभा क्षेत्रों में होगा।


हर वर्ग के लिए होंगे खेल

सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि पहले भी आगरा और फतेहपुर सीकरी में सांसद खेल आयोजन हुए हैं, जिनमें हजारों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इस बार खेल महाकुंभ में दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी अलग से गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, ताकि हर वर्ग का व्यक्ति इस खेल प्रतियोगिता में भाग ले सके।

प्रतियोगिता में पांच पारंपरिक खेलों के अलावा कई अन्य खेल भी शामिल हैं, जिनमें लंबी और छोटी दौड़, फुटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी, गिल्ली डंडा, क्रिकेट, रस्साकशी, लेमन स्पून रेस और सैक रेस प्रमुख हैं।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights