आगरा: पत्नी ने पति और ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप, अप्राकृतिक संबंध और एसिड अटैक की कोशिश का भी जिक्र

आगरा। आगरा में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसका पति उससे अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव डालता है, और मना करने पर तेजाब से जलाने की धमकी देता है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।


निकाह के बाद से ही शुरू हुआ उत्पीड़न

हरीपर्वत थाना क्षेत्र की पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह 9 फरवरी 2024 को वजीरपुरा के रहने वाले कामरान से हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि शादी से कुछ दिन पहले ही कामरान और उसके परिवार वालों ने दहेज में किया सोनेट कार की मांग की थी।

शिकायत के अनुसार, शादी के बाद से ही उसके ससुर, सास और ननद उसे कम दहेज लाने के लिए ताने मारने लगे। पति और ससुराल वालों ने उसके मायके वालों से पैसे लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

ससुराल वालों पर भी लगाए गंभीर आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके ससुर असलम जावेद अपनी लाइसेंसी पिस्टल और दो नाली बंदूक दिखाकर डराते हैं। उन्होंने धमकाया कि अगर वह उनके हिसाब से नहीं चली और पैसे नहीं लाई तो उसका अंजाम बुरा होगा। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसका जेठ उस पर बुरी नजर रखता है और एक बार नहाते समय उसने उसका वीडियो बनाने की कोशिश भी की।

पीड़िता ने बताया कि उसके पति के दूसरी महिलाओं के साथ भी संबंध हैं और वह उनसे अश्लील बातें करता है। जब वह इसका विरोध करती है, तो पति उसके साथ मारपीट करता है। पीड़िता का कहना है कि पति उस पर जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता है। कुछ दिन पहले उसने उसे तेजाब से जलाने की कोशिश भी की।

आरोपी पति ने उसे तीन तलाक भी दे दिया और धमकी दी है कि अगर उसने किसी से शिकायत की तो वह उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल कर देगा और वकील होने के नाते उसे झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवा देगा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights