आगरा में ‘फूड इंस्पेक्टर’ बनकर मिठाई की दुकान से वसूली कर रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

आगरा। आगरा में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो खुद को फूड इंस्पेक्टर बताकर दुकानदारों से अवैध वसूली कर रहा था। गुरुवार को उसने रामबाग स्थित एक मिठाई की दुकान पर पहुंचकर कार्रवाई का डर दिखाकर 5 हजार रुपए मांगे, जिसके बाद दुकानदार की शिकायत पर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया।


वीडियो बनाने लगा और दी वायरल करने की धमकी

थाना एत्माद्दौला के प्रभारी देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि रामबाग बस्ती निवासी धर्मवीर सिंह ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि देवेंद्र कुमार नाम का एक युवक उनकी घाट स्थित मिठाई की दुकान पर आया। उसने खुद को फूड इंस्पेक्टर बताया और दुकान की वीडियो बनाने लगा। आरोपी ने दुकानदार से कहा कि मिठाई की गुणवत्ता खराब है और वह कार्रवाई करेगा। कार्रवाई से बचने के लिए उसने 5 हजार रुपए की मांग की। जब दुकानदार ने पैसे देने से मना किया, तो उसने दुकान की वीडियो वायरल करने की धमकी दी।


दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

धमकी मिलने के बाद पीड़ित धर्मवीर सिंह ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और मौके पर पहुंचकर आरोपी देवेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि उसने पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया है या नहीं।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights