आगरा में दहेज हत्या, ससुराल वालों ने विवाहिता को फांसी पर लटकाया


आगरा। आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के पैतखेड़ा गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका संध्या की शादी करीब डेढ़ साल पहले शिवम से हुई थी।

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शादी में पर्याप्त दहेज दिया गया था, इसके बावजूद पति शिवम, ससुर गीतम सिंह, जेठ दिलीप, जिठानी निशा और सास सुकन्या एक मोटरसाइकिल के लिए संध्या को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे।

परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात करीब एक बजे उन्हें सूचना मिली कि संध्या को फांसी पर लटका कर मार दिया गया है। सूचना मिलते ही मायके वाले मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मृतका के परिवार की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फिलहाल फरार चल रहे सभी आरोपियों की तलाश कर रही है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: गिग वर्कर्स और हॉकर्स ने CM को भेजा ज्ञापन; सुरक्षा की मांग

   Agra News नगर निगम से परेशान छोटे व्यापारियों और गिग वर्कर्स ने एकजुट होकर एडीएम सिटी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। Amazon इंडिया वर्कर्स यूनियन, हॉकर्स जॉइंट एक्शन…

Agra Pride: दीप्ति शर्मा का भव्य सम्मान; 5 लाख का चेक, ‘दबंग’ अंदाज में स्वागत

   Agra Pride आगरा में माया मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट ने विश्व विजेता क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को ‘दबंग’ अंदाज में सम्मानित किया। उन्हें 5 लाख का चेक भेंट किया गया। मंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights