आगरा में हल्की बारिश से सड़कों पर कीचड़, कई इलाकों में लगा जाम


आगरा। आगरा में बुधवार सुबह से हो रही हल्की बारिश ने शहर की सड़कों पर परेशानी खड़ी कर दी है। नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे नाले निर्माण के काम की वजह से सड़कों पर कीचड़ फैल गई है, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई है।

शहर के कई इलाकों में आधी सड़क कीचड़ से भर गई है, जिससे वाहनों को निकलने में मुश्किल हो रही है। यही वजह है कि लोहामंडी से मोती कटरा की ओर जाने वाले रास्ते पर लंबा जाम लगा हुआ है, जिसमें वाहन आधे घंटे से फंसे हैं।

बारिश और नाला निर्माण के कारण एमजी रोड, लोहामंडी, सेंट जॉन्स, बोदला, शाहगंज, मोती कटरा, सूरसदन और हरी पर्वत की ओर जाने वाली सड़कों पर भी जाम लग गया है। इस जाम से लोगों को अपने ऑफिस और घरों तक पहुंचने में काफी समय लग रहा है, जिससे उनकी परेशानी और भी बढ़ गई है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights