आगरा: पार्षद के घर पर हंगामा, बेटे पर डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप; पुलिस मौके पर पहुंची


आगरा। आगरा में बल्केश्वर के पार्षद हरिओम गोयल के घर पर शुक्रवार को कई लोगों ने जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि पार्षद के बेटे ऋषभ ने उनसे लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। वह लोगों से रुपए और माल उधार लेकर महीनों से भुगतान नहीं कर रहा और अब फोन भी नहीं उठाता। सूचना मिलने पर कमला नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।

महिलाओं सहित 25 लोग पहुंचे थे पार्षद के घर

शुक्रवार शाम को करीब 20 से 25 लोग, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, पार्षद हरिओम गोयल के घर पहुंचे। उनका कहना था कि वे कई बार पार्षद से इस बारे में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन वह हमेशा अपने बेटे का ही पक्ष लेते हैं। इस बात को लेकर उनकी पार्षद से तीखी बहस भी हुई। लोगों ने आरोप लगाया कि ऋषभ अब भी अपने पिता के साथ ही रहता है, जबकि पार्षद का कहना है कि उन्होंने बहुत पहले ही अपने बेटे को घर से निकाल दिया था और अब उनका उससे कोई संबंध नहीं है।

पुलिस ने दर्ज की शिकायत

मामला बढ़ने पर पुलिस ने सभी लोगों को शांत कराया और उन्हें थाने ले आई। थाने में कई पीड़ित लोगों ने पार्षद के बेटे ऋषभ के खिलाफ धोखाधड़ी की तहरीर दी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights