आगरा: पेट्रोल पंप पर सो रहे कर्मचारी को सांप ने डसा, CCTV में कैद हुई घटना


आगरा। आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पथौली स्थित एक पेट्रोल पंप पर रात में सो रहे कर्मचारी को एक सांप ने डस लिया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कर्मचारी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

गहरी नींद में था कर्मचारी, CCTV में कैद हुई वारदात

यह घटना रविवार देर रात करीब 2 बजे की है। पेट्रोल पंप पर काम करने वाला कर्मचारी कमरे में फर्श पर सो रहा था। तभी एक काले रंग का सांप कमरे में रेंगता हुआ आया और सीधे कर्मचारी के सिर के पास पहुंच गया।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि सांप कर्मचारी के चेहरे के पास से गुजरता है और अचानक उसके हाथ पर काट लेता है। सांप के डसते ही कर्मचारी हड़बड़ाकर उठ जाता है और दर्द से कराहने लगता है। पहले वह अपने हाथ को देखता है, फिर आसपास नजर दौड़ाता है। तभी उसे सांप तेजी से रेंगते हुए जाता दिखाई देता है। इसके बाद कर्मचारी ने शोर मचाया, जिसके बाद अन्य कर्मचारी उसकी मदद के लिए पहुंचे और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग रात में बाहर निकलने से डर रहे हैं। इस घटना ने रात की शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: गिग वर्कर्स और हॉकर्स ने CM को भेजा ज्ञापन; सुरक्षा की मांग

   Agra News नगर निगम से परेशान छोटे व्यापारियों और गिग वर्कर्स ने एकजुट होकर एडीएम सिटी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। Amazon इंडिया वर्कर्स यूनियन, हॉकर्स जॉइंट एक्शन…

Agra Pride: दीप्ति शर्मा का भव्य सम्मान; 5 लाख का चेक, ‘दबंग’ अंदाज में स्वागत

   Agra Pride आगरा में माया मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट ने विश्व विजेता क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को ‘दबंग’ अंदाज में सम्मानित किया। उन्हें 5 लाख का चेक भेंट किया गया। मंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights