आगरा में रामलीला महोत्सव की तैयारी शुरू, 66 लाख से संवरेगा मैदान


आगरा। आगरा में श्रीरामलीला महोत्सव की तैयारियों को लेकर नगर निगम पूरी तरह से जुट गया है। इस साल महोत्सव से पहले रामलीला मैदान को नया रूप देने के लिए 66.29 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर निर्माण और मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है, ताकि 6 सितंबर से शुरू होने वाले महोत्सव में श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

मैदान और नाले की मरम्मत पर विशेष ध्यान

नगर निगम द्वारा रामलीला मैदान और उसके आसपास की व्यवस्था को दुरुस्त करने पर जोर दिया जा रहा है। मुख्य अभियंता (निर्माण) बीएल गुप्ता ने बताया कि रामलीला मैदान के सामने स्थित काजीपाड़ा नाले की क्षतिग्रस्त दीवारों की मरम्मत कराई जा रही है। नाले की सफाई के लिए रैंप बनाया जा रहा है और सुरक्षा के लिए जाल भी लगाया जाएगा।

इसके अलावा, मैदान की बाउंड्रीवाल और सीढ़ियों की रंगाई-पुताई और मरम्मत का काम भी चल रहा है। मैदान में नए प्लेटफॉर्म और सीढ़ियों का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है।

जनकपुरी क्षेत्र से हटाया गया अतिक्रमण

रामलीला महोत्सव के साथ ही होने वाले जनकपुरी महोत्सव की तैयारियों के मद्देनजर नगर निगम प्रशासन ने सोमवार को कमला नगर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। सुल्तानगंज की पुलिया के आसपास फुटपाथ पर लगे टिन शेड, अस्थाई काउंटर और दुकानों के आगे रखे गए सामान को निगम की टीम ने हटवा दिया।

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा कि रामलीला महोत्सव शहर की सांस्कृतिक धरोहर है। हमारा लक्ष्य श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित माहौल देना है। उन्होंने बताया कि सभी कार्यों को 6 सितंबर से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights