आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने से दहशत, CCTV फुटेज में कुत्ते पर हमला करता दिखा जानवर


आगरा। आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक तेंदुआ देखे जाने से हड़कंप मच गया है। एक सीसीटीवी फुटेज में एक तेंदुआ एक पालतू कुत्ते पर हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है। हमले में घायल कुत्ते का इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद से हाईवे के पास की कॉलोनी के लोग दहशत में हैं और घरों में कैद रहने को मजबूर हैं।

वन विभाग रेंज ऑफिसर कृपा शंकर ने बताया कि अभी तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया था, लेकिन अब विभाग पूरी तरह सतर्क है। टीम इस बात की पुष्टि करने में जुटी है कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा जानवर तेंदुआ ही है या कोई और। हालांकि, वीडियो में जानवर एक कुत्ते पर हमला करता साफ दिख रहा है।

तेंदुए के देखे जाने की खबर के बाद से वन विभाग की टीम अलर्ट पर है। दो दिनों से लगातार कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें अधिकारी और कर्मचारी रात में भी डेरा डाले हुए हैं। वन विभाग की टीम स्थानीय लोगों द्वारा बताए गए तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights