आगरा में महिला की संदिग्ध मौत, बेटे ने पिता और सौतेली मां पर लगाया हत्या का आरोप


आगरा। आगरा के कुबेरपुर हाईवे स्थित नगला रामबक्स निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। महिला का शव यमुना किनारे मिला, जिसके बाद उसके बेटे ने अपने पिता और सौतेली मां पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

मृतका की पहचान शर्मिला देवी उर्फ सांमरी (55) के रूप में हुई है। वह अपने पति वीरेश्वर सिंह यादव के साथ शास्त्रीपुरम आवास विकास कॉलोनी में रहती थीं।

करोड़ों की संपत्ति को लेकर था विवाद

मृतका के बेटे का आरोप है कि उसके पिता वीरेश्वर सिंह ने करीब सवा साल पहले 26 वर्षीय नीलम देवी से दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद से ही पिता अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर उसकी मां से मारपीट करते थे। बेटे का कहना है कि उनके पिता ने उसकी मां से करोड़ों की संपत्ति जबरन अपने नाम करा ली थी, जिसे लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था।

बेटे ने पुलिस को बताया कि उसकी मां 27 अगस्त से घर से गायब थीं और उनके गायब होने की सूचना परिवार के अन्य सदस्यों को भी नहीं दी गई थी। 30 अगस्त को ताजगंज क्षेत्र की तोरा चौकी के पास यमुना किनारे शर्मिला देवी का शव मिला, जिसे पुलिस ने लावारिस मानकर मोर्चरी भेज दिया था।

गुमशुदगी दर्ज कराने के समय पर संदेह

परिजनों में शक तब गहराया जब उन्होंने पाया कि शाम करीब 5:05 बजे पिता ने थाना जगदीशपुरा में अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई, जबकि उनका शव दोपहर 3 बजे ही मिल चुका था। बेटे की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पिता वीरेश्वर सिंह और सौतेली मां नीलम देवी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: एडीजे-12 महेंद्र कुमार:कोतवाल साहब गिरफ्तार हो!!!!!!!!

Agra News डकैती के दौरान हत्या मामले में गवाही के लिए 22 तारीखों पर अनुपस्थित रहने पर आगरा कोर्ट ने वर्तमान थानाध्यक्ष टूंडला अंजीश कुमार (तत्कालीन विवेचक) के खिलाफ गिरफ्तारी…

Agra News Guru Purab: गुरु का ताल में भव्य उत्सव; 4 बजे सुबह से रात 1 बजे तक संगत, हरित आतिशबाजी

Agra News गुरुद्वारा गुरु का ताल में गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व भव्यता से मनाया जा रहा है। गुरुद्वारा रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजा है। संगत सुबह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights