आगरा एसटीएफ ने पकड़ा नौकरी दिलाने वाला गैंग, 5 गिरफ्तार


आगरा। आगरा एसटीएफ ने एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश करते हुए सीओडी (COD) और एसएससी (SSC) में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से फर्जी मार्कशीट, आधार कार्ड और मोहर लगे हुए प्रवेश पत्र बरामद हुए हैं। इस मामले में थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

एसटीएफ आगरा यूनिट को सूचना मिली थी कि यह गैंग न्यू आगरा क्षेत्र में सक्रिय है और भोले-भाले युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठग रहा है। ये लोग एक पीड़ित से 7 लाख रुपये पहले ही हड़प चुके थे।

एसटीएफ इंस्पेक्टर यतेंद्र शर्मा के नेतृत्व में टीम ने अबू उलाह दरगाह के पास छापा मारकर धर्मवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, अनूप, हरेश पाठक और पारस चाहर को गिरफ्तार किया।

ऐसे करते थे ठगी

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ग्रामीण इलाकों के युवाओं को निशाना बनाते थे। परीक्षा में सॉल्वर (Solver) बैठाकर उन्हें पास कराते थे और जिन लोगों की नौकरी नहीं लगती थी, उनके दस्तावेजों में हेरफेर करके उन्हें नौकरी दिलवाते थे। अगर कोई पीड़ित पैसे वापस मांगता था, तो वे उसके मूल दस्तावेज अपने पास रखकर पैसे हड़प लेते थे।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से देवेंद्र खुद भी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर असम राइफल्स में भर्ती हुआ था, लेकिन जांच शुरू होने पर नौकरी छोड़कर भाग आया था। एसटीएफ को इनके पास से सीओडी आगरा की फर्जी मोहरें, कई प्रवेश पत्र और फर्जी मार्कशीट भी मिली हैं।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights