आगरा में शिवाजी मार्केट की दुकान में चोरी, 8 लाख रुपये कैश उड़ा ले गए चोर


आगरा। आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र स्थित शिवाजी मार्केट में चोरों ने एक रेडीमेड गारमेंट की दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपए कैश चोरी कर लिया। चोरों की यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

दुकानदार शोभराज ने बताया कि उनकी दुकान ‘लवीना गारमेंट’ के नाम से है और उनका थोक का काम है। रविवार को वह दुकान बंद करके घर गए थे। सोमवार सुबह जब आसपास के दुकानदारों ने उन्हें दुकान का शटर टूटा होने की जानकारी दी, तो वह मौके पर पहुंचे।

अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखा सारा कैश गायब था। व्यापारी ने लगभग 8 लाख रुपये कैश चोरी होने की बात कही है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों से पेमेंट आने के बाद कैश को गल्ले में रखा गया था। प्रारंभिक हिसाब में अब तक 7 लाख रुपये के कैश का पता चला है।

सीसीटीवी में कैद हुए 4 चोर

व्यापारी ने बताया कि मार्केट में लगे सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि रात के समय तीन-चार चोर आए थे। उन्होंने शटर तोड़ा और अंदर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

गौरतलब है कि एक साल पहले भी इसी व्यापारी की दुकान में 60 लाख रुपये की चोरी हुई थी। उस समय पुलिस ने चोरों को पकड़कर 57 लाख रुपये बरामद कर लिए थे। अब इस नई घटना के बाद पुलिस एक बार फिर चोरों को पकड़ने के लिए जांच कर रही है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

महिला डॉक्टर से अभद्रता मामले में 2 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

आगरा के थाना न्यू आगरा अंतर्गत अमर विहार स्थित ट्यूलिप पैराडाइज सोसाइटी में एक महिला डॉक्टर के साथ फ्लैट के बाहर आकर गाली-गलौज, अभद्रता और धमकी देने के चर्चित मामले…

Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ka pradarshan

Purv ghoshit karyakram ke tahat jute karyakarta Samajwadi Party ke rashtriya adhyaksh Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Budhwar ko Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ke neta aur…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights