आगरा में वाटर वर्क्स पर कार पर गिरा 40 साल पुराना पेड़, ड्राइवर और ठेल वाला बाल-बाल बचे

आगरा। आगरा में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। वाटर वर्क्स पर जलकल विभाग के कार्यालय के सामने अचानक एक 40 साल पुराना नीम का पेड़ टूटकर गिर गया। पेड़ की चपेट में एक कार आ गई, लेकिन गनीमत रही कि कार चालक और एक बुजुर्ग ठेल वाला चमत्कारिक रूप से बच गए। हादसे के बाद वाटर वर्क्स जीवनी मंडी रोड पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है और दोनों तरफ लंबा जाम लग गया है।


सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुआ हादसा

हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। लोगों ने बताया कि जलकल विभाग के कार्यालय के बाहर लगा नीम का पेड़ अचानक तेज आवाज के साथ टूट गया। उस समय सड़क पर कई वाहन गुजर रहे थे। पेड़ नीले रंग की एक टाटा नेक्सॉन कार के बोनट पर जा गिरा। पेड़ गिरने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन चालक को कोई चोट नहीं आई। वहीं, पेड़ के नीचे ठेल लगाए बैठे एक बुजुर्ग भी इस हादसे में बच गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ को हटाने के प्रयास शुरू किए गए।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights