आगरा में नाले में गिरकर डेढ़ साल के बच्चे की मौत, खुला नाला बना हादसे की वजह


आगरा। आगरा के रुनकता कस्बे में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक डेढ़ साल के बच्चे की नाले में गिरकर मौत हो गई। बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी बारिश के तेज बहाव में नाले में गिरकर बह गया। लगभग 45 मिनट की तलाश के बाद बच्चे का शव घर से 100 मीटर दूर नाले में मिला।

यह घटना विकास खंड अछनेरा के कस्बा रुनकता के होली मोहल्ले की है। मृतक बच्चे का नाम प्रियांशु उर्फ शिव था, जो अपनी मां किरन के साथ अपने नाना के घर रह रहा था। परिजनों ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब तीन बजे बारिश के दौरान बच्चा दरवाजे पर खेल रहा था, जब वह अचानक लापता हो गया।

लापता होने पर जब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि वह घर के सामने बह रहे खुले नाले में गिर गया था। परिजनों ने बच्चे को फौरन नाले में ढूंढना शुरू किया। करीब पौन घंटे बाद उसका शव मिला, जिसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खुला नाला बना मौत का कारण

परिजनों का आरोप है कि नाला काफी समय से खुला हुआ है और उसकी सफाई भी नहीं की जाती। बारिश के दिनों में यह नाला ओवरफ्लो होकर बहता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। अगर नाला ढका हुआ होता तो यह हादसा नहीं होता।

मौके पर पहुंचे कानूनगो और लेखपाल ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। इस घटना से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है, और बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights