आगरा में अवैध क्लिनिक पर इलाज के दौरान किशोर की मौत, डॉक्टर फरार


आगरा। आगरा के बसई अरेला थाना क्षेत्र के बसई भदौरिया गाँव में एक अवैध क्लिनिक पर इलाज के दौरान 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। किशोर को बुखार था और इलाज के लिए परिजन उसे लेकर गए थे। घटना के बाद क्लिनिक का संचालक, जिसे लोग ‘बंगाली डॉक्टर’ के नाम से जानते हैं, फरार हो गया है।

मृतक की पहचान पंकज (14) के रूप में हुई है, जो कन्हैयालाल का पुत्र था। वह दो भाइयों में छोटा था। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और उसके पिता मजदूरी करके घर चलाते हैं।

इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी हालत

घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे की है। पंकज को तेज बुखार था, जिसके इलाज के लिए परिजन उसे स्याहीपुरा गाँव में स्थित एक क्लिनिक पर ले गए। यहाँ ‘बंगाली डॉक्टर’ ने पास के एक मेडिकल स्टोर से एक इंजेक्शन लाकर पंकज को लगाया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही मिनटों बाद पंकज की तबीयत बिगड़ने लगी और उसकी हालत गंभीर हो गई।

किशोर की बिगड़ती हालत देखकर फर्जी डॉक्टर ने अपने खर्च पर एक प्राइवेट कार बुलाई और पंकज को फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल भेज दिया। इसके बाद वह तुरंत क्लिनिक में ताला लगाकर भाग निकला। जब पंकज को फतेहाबाद के अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पंकज की मौत की खबर सुनते ही उसके परिजनों ने क्लिनिक पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर बसई अरेला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार डॉक्टर की तलाश कर रही है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights