आगरा में नवकार युवा मंच बोदला की नई कार्यकारिणी गठित, संयोजक के रूप में अंकुर जैन, संजय जैन और विकास जैन चुने गए

आगरा। बोदला के श्री पदमप्रभु जिनालय अवधपुरी के अंतर्गत नवकार युवा मंच बोदला परिक्षेत्र की नई कार्यकारिणी का गठन मंगलवार को किया गया। सभी सदस्यों की सहमति से अंकुर जैन, संजय जैन और विकास जैन को संयोजक के रूप में चुना गया है।

इस नई कार्यकारिणी से अवधपुरी जैन समाज में उत्साह का माहौल है। युवाओं ने इस वर्ष दशलक्षण महापर्व को भव्यता से मनाने का निर्णय लिया है।

प्रमुख पदाधिकारियों की नियुक्ति

नवगठित कार्यकारिणी में कई प्रमुख सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है:

  • संयोजक: अंकुर जैन, संजय जैन, विकास जैन
  • मीडिया प्रभारी: शुभम जैन
  • कार्यकारिणी सदस्य: दीपक जैन, तरूण जैन, उदभव जैन, सौरभ जैन, डॉ. यतीन्द्र जैन, पीयूष जैन, आकाश जैन, राजा जैन

इस अवसर पर मंदिर कमेटी ने सभी नए पदाधिकारियों का स्वागत और सम्मान किया। इस मौके पर जितेंद्र जैन, आदित्य जैन, ऋषभ जैन, अर्पित जैन, प्रफुल्ल जैन, रजत जैन, निकेत जैन, विपिन जैन और नवकार युवा मंच के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights