आगरा में उत्तर भारत के सबसे बड़े जनकपुरी महोत्सव को लेकर सुरक्षा बैठक: पुलिस कमिश्नर ने दिया पुख्ता बंदोबस्त का आश्वासन

आगरा। उत्तर भारत का सबसे बड़ा सांस्कृतिक आयोजन जनकपुरी महोत्सव इस बार आगरा के कमला नगर क्षेत्र में 16 से 21 सितंबर तक भव्य रूप से आयोजित होगा। भगवान सियाराम और अन्य स्वरूपों के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए, सोमवार शाम श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक पत्र सौंपा। यह बैठक बालूगंज स्थित कैंप कार्यालय पर हुई।


पुलिस कमिश्नर ने दी चाक-चौबंद सुरक्षा की गारंटी

समिति द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के बाद, पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने उन्हें आश्वस्त किया कि पूरी मिथिला नगरी (जनकपुरी महोत्सव स्थल) में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। उन्होंने बताया कि हर मोड़ और हर सड़क पर पर्याप्त पुलिस बल, घुड़सवार दस्ते और निगरानी की पुख्ता व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही, आयोजन स्थल के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था को भी सख्ती से नियंत्रित किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


समिति ने की अतिरिक्त फोर्स और CCTV की मांग

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के साथ डीसीपी सिटी सोनम कुमार भी मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल (एकता बिल्डर्स), संरक्षक राकेश मंगल, नरेंद्र बंसल चांदी वाले, महामंत्री उमेश कंसल, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, संयोजक पार्षद पंकज अग्रवाल, सह-कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल बैंक, सुरक्षा प्रमुख शशांक तिवारी, मयंक पाठक, गौरव चौहान, गौरव परमार, कार्यालय प्रभारी हरीश शर्मा गुड्डू, संतोष मित्तल, अनिल अग्रवाल एडवोकेट और वंश अग्रवाल सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समिति के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से विशेष अनुरोध किया कि इस बार जनकपुरी में उमड़ने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस फोर्स, महिला पुलिसकर्मी और सीसीटीवी कैमरों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाए। पुलिस कमिश्नर ने समिति को भरोसा दिलाया कि महोत्सव को सुरक्षित और सफल बनाने में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।


और खबरें भी हैं…

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights