आगरा के कोल्ड स्टोरेज में 10 फीट का अजगर देख मचा हड़कंप, मजदूरों ने काम छोड़ा; एनजीओ टीम ने किया रेस्क्यू

आगरा। आगरा के छलेसर क्षेत्र स्थित कुबेरपुर में मंगलवार दोपहर एक कोल्ड स्टोरेज में अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। आलू के बोरों के बीच से अचानक निकले अजगर को देखते ही मजदूर अपना काम छोड़कर बाहर की ओर भाग खड़े हुए, जिससे वहाँ अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


2 घंटे तक अजगर को घेरे रहे ग्रामीण, फिर एनजीओ को बुलाया

कोल्ड स्टोरेज मालिक को जैसे ही अजगर के दिखने की सूचना मिली, उन्होंने स्थानीय निवासी छोटू भवानी से संपर्क किया। इसके बाद छोटू भवानी ने एक वन्यजीव एनजीओ को सूचना दी। अजगर दिखने के बाद करीब दो घंटे तक ग्रामीण और मजदूर अजगर को घेरे रहे। डर के कारण किसी ने भी सांप को छूने या पास जाने की हिम्मत नहीं की।


10 फीट लंबा और 25 किलो वजनी अजगर, जंगल में छोड़ा गया

एनजीओ से अंशुल कुमार और उनकी टीम विशेष उपकरणों के साथ मौके पर पहुँची। उन्होंने सावधानीपूर्वक करीब 10 फीट लंबे और 20-25 किलो वजनी अजगर को पकड़ा। अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद टीम ने उसे बाद में पास के जंगल में छोड़ दिया।

अंशुल कुमार ने बताया कि अजगर जहरीले नहीं होते हैं, लेकिन लोग डर की वजह से उन्हें खतरनाक मान लेते हैं। उन्होंने यह भी समझाया कि जितना डर इंसान को सांप से होता है, उतना ही सांप को भी इंसान से होता है। अजगर के रेस्क्यू के बाद कोल्ड स्टोरेज के मजदूरों ने राहत की सांस ली। उन्होंने बताया कि अजगर को अचानक सामने देखकर उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हुआ था।


और खबरें भी हैं…

Abhimanyu Singh

Related Posts

महिला डॉक्टर से अभद्रता मामले में 2 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

आगरा के थाना न्यू आगरा अंतर्गत अमर विहार स्थित ट्यूलिप पैराडाइज सोसाइटी में एक महिला डॉक्टर के साथ फ्लैट के बाहर आकर गाली-गलौज, अभद्रता और धमकी देने के चर्चित मामले…

Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ka pradarshan

Purv ghoshit karyakram ke tahat jute karyakarta Samajwadi Party ke rashtriya adhyaksh Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Budhwar ko Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ke neta aur…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights