किरावली में पीएम मोदी के जन्मदिन पर गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार मुख्य अतिथि सांसद राजकुमार चाहर रहे


आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को किरावली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 17वें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत चार गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी की गई और तीन बच्चों को अन्नप्राशन संस्कार कराया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद राजकुमार चाहर रहे। उन्होंने इस मौके पर पौधारोपण किया और स्वच्छता का संदेश देते हुए झाड़ू भी लगाई। जिन बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार हुआ, उनके नाम हर्ष (पुत्र ज्ञानसिंह), मोहन (पुत्र कुमरपाल) और तरुण (पुत्र नंद किशोर) हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी का लाइव संबोधन भी देखा गया।

सांसद चाहर ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार का लक्ष्य हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। उन्होंने माताओं और बहनों के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर हाई-टेक सुविधाएँ बढ़ाने की बात कही। उन्होंने यह भी घोषणा की कि हर तहसील में एक सांसद कार्यालय खोला जाएगा, जहाँ वे खुद जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। इसके अलावा, सांसद ने किरावली और अकोला में मिनी स्टेडियम का कायाकल्प कराने और खेल प्रतिभाओं को सामान उपलब्ध कराने का वादा भी किया।

इसी तरह का एक कार्यक्रम सीएचसी अछनेरा में भी आयोजित किया गया, जहाँ दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया।

इस अवसर पर एसडीएम नीलम तिवारी, ब्लॉक प्रमुख गुड्डू चाहर, एसीएमओ जितेंद्र लवानिया, डॉ. अंशुल परी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरावली के अधीक्षक डॉ. राघवेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी भूप सिंह इंदौलिया, वरिष्ठ भाजपा नेता यशपाल चौधरी, किरावली नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिजीत इंदौलिया और नर्सिंग ऑफिसर भानु प्रताप सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights