Agra

आगरा की 148 साल पुरानी राम बारात शुरू, 110 झांकियां और 11 बैंड शामिल


आगरा। आगरा की 148 साल पुरानी ऐतिहासिक राम बारात का भव्य शुभारंभ हो चुका है। यह बारात मंगलवार को लाला चन्नोमल की बारहदरी से शुरू हुई और 18 सितंबर को कमलानगर स्थित जनकपुरी में पहुँचेगी, जहाँ इसका भव्य स्वागत किया जाएगा।

इस साल की राम बारात में कुल 110 झांकियां शामिल की गई हैं, जिनमें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और 12 ज्योतिर्लिंगों पर आधारित विशेष झांकियां दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। साथ ही, 11 बैंड दल अपनी धुन से लोगों को झूमने पर मजबूर कर रहे हैं। श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि इस बार किसी भी अखाड़े के भगवान स्वरूप सड़क पर अभिनय नहीं करेंगे, क्योंकि यह हमारे आराध्यों की मर्यादा के अनुकूल नहीं है।

राम बारात का ऐतिहासिक रूट

राम बारात अपने पारंपरिक रूट से ही निकल रही है, जो रावतपाड़ा से शुरू होकर दरेसी, छत्ता बाजार, बेलनगंज, किनारी बाजार, सिटी स्टेशन रोड होते हुए जनकपुरी तक जाएगी।

ट्रैफिक और रूट डायवर्जन

राम बारात के कारण शहर में 17 और 18 सितंबर को ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। दोपहर 2 बजे से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। विभिन्न मार्गों पर डायवर्जन किए गए हैं ताकि यातायात सुचारु रह सके। बसों के रूट भी बदले गए हैं और शहर के कुछ हिस्सों में वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

17 सितंबर दोपहर दो बजे से शहर में रूट डायवर्जन लागू होगा। रात 11 बजे से खुलने वाली नो एंट्री नहीं खोली जाएगी। हर तरह के नो एंट्री पास या अनुमति पत्र निरस्त कर दिए गए हैं। एनएस 19 पर वाहन चलते रहेंगे। भारी वाहन शहर में एंट्री नहीं लेंगे। सभी एंट्री प्वाइंट्स पर बैरियर लगाकर डायवर्जन किया जाएगा।

ग्वालियर रोड से फिरोजाबाद, हाथरस, एटा की तरफ जाने वाले वाहन रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड होकर निकलेंगे। ग्वालियर रोड से मथुरा की तरफ जाने वाले वाहन बाद गांव से दक्षिणी बाईपास होकर रैपुरा जाट से एनएस 19 होकर निकलेंगे।

जयपुर रोड से फिरोजाबाद, हाथरस,एटा की तरफ जाने वाले वाहन पथौली नहर चौराहा से मलपुरा नहर चौराहा से रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड से कुबेरपुर कट एनएस 19 होकर जाएंगे।

फतेहाबाद रोड ग्वालियर/जयपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन फतेहाबाद से शमशाबाद से इरादतनगर से सैंया होकर निकलेंगे। शमशाबाद से ग्वालियर/जयपुर की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन इरादत नगर से सैंया होकर जाएंगे।

फतेहाबाद और शमशाबाद से मथुरा की ओर जाने वाले भारी वाहन रमाडा कट से इनर रिंग रोड से कुबेरपुर कट से एनएच 19 होकर जाएंगे।

नगर भ्रमण के बाद सुबह मिथिला नगरी पहुंचेगी रामबारात

रामबारात मनकामेश्वर से शुरू हुई रामबारात रावतपाड़ा से होते हुए जामा मस्जिद, दरेसी, घटिया आजमखान, और इसके आस पास के क्षेत्र में ही घूमेगी।

अंत में यहां से भगवान श्री राम स्वरूपों की डोला यात्रा निकलेगी। उसके बाद श्री राम बारात शहर का भ्रमण करेंगे। और कल सुबह बारात मिथिला नगरी कमला नगर पहुंचेगी।

आगरा की प्रसिद्ध राम बरात की कुछ झलकियां

रथ पर सवार होने के बाद भगवान श्री राम के स्वरूप ने लोगों का हाथ उठाकर अभिवादन स्वीकार किया

शेषनाग के रथ पर सवार होकर निकली लक्ष्मण की झांकी,आगरा राम बारात में निकली शत्रुघ्न की झांकी

बग्घी पर निकले राजा दशरथ,चांदी के रथ में सवार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के स्वरूप,केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल बोले-यह ऐतिहासिक दिन

राम बारात मार्ग पर जगह जगह पुलिस बल तैनात है

खबर समय समय पर अपडेट होती रहेगी

Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights