Agra News Today: खेरागढ़ में उटंगन नदी हादसा, अस्थायी बांध बनाकर पानी निकलवाया

Agra News Today आगरा के खेरागढ़ में मां दुर्गा विसर्जन के दौरान उटंगन नदी में 13 युवक डूबे। 6 के शव बरामद, 7 अब भी लापता। प्रशासन ने अस्थायी बांध बनाकर पानी निकलवाया।


🔹 हादसे का अपडेट

आगरा जिले के खेरागढ़ क्षेत्र के कुसियारपुर डूगरवाला गांव में गुरुवार को हुए भीषण हादसे के बाद अब भी राहत और बचाव कार्य जारी है। उटंगन नदी में डूबे लोगों की तलाश के लिए प्रशासन ने अब अस्थायी बांध बनवाकर पानी निकलवाने का काम शुरू कर दिया है।

ग्रामीणों ने सीमेंट के कट्टों में बालू भरकर लगभग 150 मीटर पीछे एक अस्थायी बांध तैयार किया है, ताकि पानी कम होने पर डूबे लोगों की तलाश आसान हो सके। जेसीबी मशीनों की मदद से पानी निकालने का कार्य देर रात तक जारी रहा।


🔹 कैसे हुआ हादसा

गुरुवार को मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के लिए गांव के 13 युवक उटंगन नदी पर पहुंचे थे। पुल पर पुलिस ने स्नान करने से मना किया, जिसके बाद युवक कुंड स्थल से 300 मीटर दूर चले गए और वहीं नदी में उतर गए।

नदी के बीच में पहुंचते ही अचानक एक गहरे भंवर में फंस गए, और देखते ही देखते 13 युवक डूब गए। ग्रामीणों के अनुसार, किसी को अंदाजा नहीं था कि उस जगह पर इतना गहरा गड्ढा है।


🔹 पांच शव बरामद, सात की तलाश जारी

हादसे के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद विष्णु नामक युवक को जिंदा बचा लिया गया, जबकि ओमपाल और गगन के शव डेढ़ घंटे बाद निकाले गए।
देर रात मनोज का शव भी मिला। शुक्रवार सुबह तक दो और युवकों के शव बरामद कर लिए गए।

अब तक पांच शव बरामद हो चुके हैं, जबकि सात युवक अभी भी लापता हैं


🔹 NDRF-SDRF की टीमों का रेस्क्यू अभियान

सुबह से ही NDRF और SDRF की टीमों, फ्लड कम्पनी PAC और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
प्रशासन ने बताया कि बचाव कार्य तब तक जारी रहेगा, जब तक सभी लापता युवकों का पता नहीं चल जाता।

गांव के लोग नवमी से ही नदी किनारे डटे हुए हैं। कई परिवारों के घरों में मातम पसरा है।

Agra News Today: उटंगन नदी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान 14 युवक डूबे, 3 शव मिले, 10 लापता
Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights