Agra News Today: एत्मादपुर तहसील में SDM और बाबू में टकराव, मारपीट के आरोप से हड़कंप

AGRA NEWS TODAY एत्मादपुर तहसील में SDM सुमित सिंह पर राजस्व बाबू वीरेंद्र सिंह ने कमरे में बंद कर डंडे से पीटने और राइफल तानने का गंभीर आरोप लगाया है।

आगरा के एत्मादपुर तहसील में शुक्रवार को एक प्रशासनिक विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। तहसील के राजस्व विभाग में तैनात राजस्व बाबू वीरेंद्र सिंह ने एसडीएम सुमित सिंह पर कमरे में बंद कर मारपीट करने और राइफल तानने का आरोप लगाया। इस घटना से तहसील में अफरा-तफरी मच गई।

वीरेंद्र सिंह के अनुसार, वह शुक्रवार सुबह अपनी मासिक वसूली रिपोर्ट लेकर एसडीएम के कक्ष में गए थे। तभी एसडीएम ने गांधी जयंती के दिन अनुपस्थित रहने पर सवाल किया। आरोप है कि इस पर एसडीएम भड़क गए और वीरेंद्र को तहसील छोड़ने को कहा।

वीरेंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने एसडीएम के कक्ष से निकलकर अपने कलेक्शन रूम में काम शुरू कर दिया। कुछ देर बाद एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आया और बोला कि “एसडीएम साहब कह रहे हैं कि तहसील छोड़ दो।” जब उन्होंने मना किया, तो थोड़ी देर बाद खुद एसडीएम अपने सुरक्षाकर्मियों संग पहुंच गए।


🔹 “कुर्सी फेंकी, डंडे से पीटा और राइफल तान दी”

वीरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि एसडीएम ने गाली गलौज करते हुए कमरे का दरवाजा बंद कराया, फिर उन पर कुर्सी फेंकी और डंडे से पीटा। इतना ही नहीं, उन्होंने होमगार्ड की राइफल उठाकर जान से मारने की धमकी दी

उन्होंने बताया, “मुझे कमरे में बंद कर दिया गया। हल्ला मचाने पर अन्य कर्मचारी पहुंचे और दरवाजा खुलवाया, तब जाकर जान बची।”


🔹 कर्मचारी संघ मैदान में

घटना के बाद उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ, आगरा के अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने आपात बैठक बुलाई।
उन्होंने कहा —

“एसडीएम सुमित सिंह का व्यवहार लंबे समय से अमर्यादित है। पहले भी वे कई कर्मचारियों से अभद्रता कर चुके हैं। राजस्व बाबू के साथ हिंसा अस्वीकार्य है। डीएम से मांग की गई है कि तुरंत निलंबन कर कार्रवाई की जाए।”

कर्मचारी संघ ने डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी को ज्ञापन सौंपा और एत्मादपुर तहसील में धरना देने की चेतावनी दी


🔹 SDM बोले – “कर्मी ने बदसलूकी की”

दूसरी ओर, एसडीएम सुमित सिंह ने सभी आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है —

“राजस्व रिकॉर्ड मांगा गया था लेकिन कर्मचारी ने जानबूझकर न दिया। जब स्पष्टीकरण मांगा गया तो उसने गाली-गलौज की। मारपीट या धमकी के सभी आरोप झूठे हैं।”


🔹 डीएम ने जांच के आदेश दिए

जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कहा —

“मैं सुबह खेरागढ़ में था, अब मामले की जानकारी मिली है। जो भी आरोप सामने आए हैं, उनकी जांच कराई जाएगी और जो दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”


🔹 तहसील में चर्चा और माहौल

एत्मादपुर तहसील में शुक्रवार शाम तक इस विवाद की चर्चा रही। कई कर्मचारी इस घटना को लेकर भयभीत हैं। वहीं आम जनता का कहना है कि जनसेवा केंद्र जैसी तहसील में इस तरह का विवाद प्रशासन की छवि धूमिल करता है।

Agra News Today: अफसरों की मनमानी से परेशान पार्षद, काम कराने के लिए आईजीआरएस पोर्टल का सहारा

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: गिग वर्कर्स और हॉकर्स ने CM को भेजा ज्ञापन; सुरक्षा की मांग

   Agra News नगर निगम से परेशान छोटे व्यापारियों और गिग वर्कर्स ने एकजुट होकर एडीएम सिटी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। Amazon इंडिया वर्कर्स यूनियन, हॉकर्स जॉइंट एक्शन…

Agra Pride: दीप्ति शर्मा का भव्य सम्मान; 5 लाख का चेक, ‘दबंग’ अंदाज में स्वागत

   Agra Pride आगरा में माया मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट ने विश्व विजेता क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को ‘दबंग’ अंदाज में सम्मानित किया। उन्हें 5 लाख का चेक भेंट किया गया। मंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights