Agra News Today: अप्सा फिएस्टा 2025 का भव्य आगाज, 10,000 से अधिक छात्र ले रहे भाग

Agra News Today आगरा में अप्सा (APSA) के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक फिएस्टा 2025 का शानदार शुभारंभ 3 अक्टूबर को कर्नल ब्राइटलेंड पब्लिक स्कूल में हुआ। उद्घाटन समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों और ड्रॉइंग-पेंटिंग प्रतियोगिता ने माहौल को जीवंत बना दिया।

आगरा का सबसे बड़ा वार्षिक सांस्कृतिक और शैक्षणिक उत्सव अप्सा फिएस्टा 2025 पूरे जोश और उल्लास के साथ शुरू हो चुका है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल उपस्थित रहे। उनके साथ मंच पर डॉक्टर सुशील गुप्ता, डॉक्टर गिरधर शर्मा, डॉक्टर जीएस नाना, त्रिलोक सिंह राणा, कर्नल अपूर्व त्यागी, दीपिका त्यागी और रूबीना खानम ने दीप प्रज्वलित कर फिएस्टा का शुभारंभ किया।

छात्रों की शानदार प्रस्तुतियाँ

कर्नल ब्राइटलेंड पब्लिक स्कूल के छात्रों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। पारंपरिक नृत्य, नाटक और गीतों ने पूरे सभागार को तालियों से गूंजा दिया।

प्रतियोगिताओं की शुरुआत

ड्रॉइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता से फिएस्टा की औपचारिक शुरुआत हुई। इसमें कनिष्ठ, उप-कनिष्ठ, वरिष्ठ और उप-वरिष्ठ वर्गों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल में डॉ. मनोज कुमार, डॉ. आभा, डॉ. रेखा कक्कड़, श्री देवेंद्र कुमार सिंह, डॉ. शार्दुल मिश्रा और श्रीमती ललिता कुंजरु शामिल रहे।

मुख्य अतिथि का संबोधन

मुख्य अतिथि प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि –
“विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास केवल पढ़ाई से नहीं, बल्कि साहित्य, संस्कृति और खेल-कूद से भी होता है। हर छात्र को संघर्ष करते हुए समाज सुधार और आत्मविश्वास बढ़ाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।”

उन्होंने अप्सा की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस आयोजन में 10,000 से अधिक बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं, जो उनके व्यक्तित्व निर्माण और आत्मविश्वास को मजबूती देगा।

अप्सा अध्यक्ष का वक्तव्य

अप्सा अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि इस फिएस्टा के अंतर्गत 47 विद्यालयों में 3 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक 33 प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इन प्रतियोगिताओं की 83 कैटेगरी होंगी, जिनमें कुल 1931 पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह उत्सव छात्रों को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करता है और उनके सपनों को नई उड़ान देता है।

समापन समारोह

अप्सा फिएस्टा का ग्रैंड फिनाले 17 अक्टूबर को आयोजित होगा, जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा और भव्य समापन कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।

गणमान्य लोगों की मौजूदगी

इस अवसर पर अप्सा पदाधिकारी और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. सुशील गुप्ता, डॉ. जीएस राणा, डॉ. गिरधर शर्मा, श्री त्रिलोक राणा, श्री राजेन्द्र सचदेवा, श्री मनीष गुप्ता, श्री प्रवीण बंसल, श्री रवि नारंग, श्री युवराज सिंह नाना और कर्नल ब्राइटलेंड पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती रूबीना खानम शामिल रहे।

आगरा: 10,000 छात्रों के लिए ‘अप्सा फिएस्टा 2025’ का पोस्टर विमोचन, व्यक्तित्व विकास का महाकुंभ

Abhimanyu Singh

Related Posts

Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ka pradarshan

Purv ghoshit karyakram ke tahat jute karyakarta Samajwadi Party ke rashtriya adhyaksh Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Budhwar ko Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ke neta aur…

National Flag Day par Tirange ko di gayi salami

Kheria Mod par hua vishesh karyakram National Flag Day ke avsar par Agra ke Kheria Mod Selfie Point par vishesh karyakram ka ayojan kiya gaya. Is dauran rashtriya dhwaj ko…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights