Agra News: आनंदा डेयरी के मालिक से ₹20 लाख की रंगदारी और हत्या की धमकी, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Agra News शहर के प्रतिष्ठित आनंदा डेयरी के मालिक और आगरा निवासी राधेश्याम दीक्षित को दबंगों ने पत्र भेजकर ₹20,00,000 की रंगदारी मांगी है। धमकी देने का यह सिलसिला अगस्त में भेजे गए पहले पत्र से शुरू हुआ था, जबकि दूसरा पत्र हाल ही में भेजा गया है। रंगदारी की मांग मेरठ में फैक्ट्री की नई यूनिट लगाए जाने के बदले में की जा रही है। इस गंभीर मामले में, पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

मेरठ में जमीन विवाद बना रंगदारी की वजह

कंपनी के डायरेक्टर श्याम नारायण दुबे ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी के मालिक राधेश्याम दीक्षित आनंदा डेयरी का एक नया प्लांट मेरठ में लगाना चाहते हैं। इसके लिए कंपनी ने रजिस्ट्री से जमीन खरीदकर उसकी चारदीवारी भी करा दी थी

लेकिन, मेरठ के एक बिल्डर ने उस जमीन की चारदीवारी गिराकर उसमें से 10 बीघा से ज्यादा जमीन पर प्लॉटिंग कर दी। जमीन हड़पने का यह मामला वर्तमान में मेरठ न्यायालय में विचाराधीन है और कंपनी को मामले की पैरवी के लिए लगातार मेरठ न्यायालय जाना पड़ता है। माना जा रहा है कि रंगदारी और धमकी सीधे तौर पर इसी जमीन विवाद और न्यायिक पैरवी से जुड़ी हुई है, ताकि डेयरी मालिक पर दबाव बनाया जा सके।

डायरेक्टर को रास्ते में रोककर दी हत्या की धमकी

रंगदारी के पत्रों के अलावा, आनंदा डेयरी के डायरेक्टर श्याम नारायण दुबे को रास्ते में रोककर कंपनी के मालिक की हत्या करने की भी धमकी दी गई है। दुबे ने बताया कि दबंगों ने उन्हें और राधेश्याम दीक्षित दोनों की हत्या करने की धमकी दी है

मामला केवल धमकी तक सीमित नहीं रहा। दुबे ने बताया कि 26 सितंबर को पिलखुवा में टेक्स्टाइल सिटी में एक गाड़ी अचानक आकर रुकी। गाड़ी में मौजूद दो युवकों ने हथियार निकालकर जान से मारने की धमकी दी। इस तरह सरेराह हथियार दिखाकर धमकी देना दिखाता है कि अपराधी किस कदर बेखौफ हो चुके हैं।

पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर शुरू की जांच

इस गंभीर मामले में पहले की गई शिकायतों पर पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद कंपनी के प्रतिनिधियों को न्यायालय का सहारा लेना पड़ान्यायालय के आदेश पर ही पुलिस ने अब इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है

जांच अधिकारी का कहना है कि वे सबसे पहले रंगदारी के पत्रों की सत्यता की जाँच करेंगे और उन लोगों की पहचान करने का प्रयास करेंगे जो मेरठ के जमीन विवाद में शामिल हैं। इसके साथ ही 26 सितंबर को पिलखुवा में दी गई धमकी के मामले में भी सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जाएगी

आनंदा डेयरी उद्योग में एक बड़ा नाम है और इस तरह डेयरी मालिक को रंगदारी के लिए धमकाना व्यावसायिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। शहर के उद्यमियों और व्यापारियों ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की है और पुलिस से मांग की है कि आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी उद्यमी इस तरह के भय के माहौल में काम करने को मजबूर न हो।

Agra News: लालच देकर धर्मांतरण का आरोप: आवास विकास कॉलोनी से अरुणाचल प्रदेश के युवक और झारखंड की युवती गिरफ्तार

Abhimanyu Singh

Related Posts

Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ka pradarshan

Purv ghoshit karyakram ke tahat jute karyakarta Samajwadi Party ke rashtriya adhyaksh Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Budhwar ko Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ke neta aur…

National Flag Day par Tirange ko di gayi salami

Kheria Mod par hua vishesh karyakram National Flag Day ke avsar par Agra ke Kheria Mod Selfie Point par vishesh karyakram ka ayojan kiya gaya. Is dauran rashtriya dhwaj ko…

One thought on “Agra News: आनंदा डेयरी के मालिक से ₹20 लाख की रंगदारी और हत्या की धमकी, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights