आगरा में किन्नर समाज का अनूठा सम्मेलन: पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाया 30 लाख का चंदा


आगरा। आगरा के फतेहाबाद रोड पर अखिल भारतीय किन्नर समाज का एक भव्य सम्मेलन चल रहा है, जिसमें देशभर से लगभग 10 हजार किन्नर शामिल हो रहे हैं। इस सम्मेलन की शुरुआत भगवान गणेश के पूजन के साथ हुई और इसका मुख्य उद्देश्य पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए चंदा इकट्ठा करना था।

बुधवार को हैवेल्स गार्डन में आयोजित इस कार्यक्रम में किन्नरों ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिल खोलकर दान दिया। इस दौरान, कई किन्नरों ने 50 हजार से लेकर 1 लाख रुपए तक का चंदा दिया, जिसमें सबसे ज्यादा योगदान गोरखपुर की तरफ से आया। सम्मेलन में कुल 30 लाख रुपए का चंदा इकट्ठा हुआ है, जिसका उपयोग सीधे पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों तक मदद पहुँचाने के लिए किया जाएगा।

पुण्य नहीं, फर्ज निभा रहे हैं

हरियाणा की गुरु माता साधना ने बताया कि देशभर से आए किन्नर इस चंदे को बिस्तरों पर रख रहे हैं। उन्होंने कहा, “हम कोई पुण्य का काम नहीं कर रहे हैं, बल्कि यह हमारा फर्ज है। हम किन्नर हैं, और लोगों से लिया हुआ पैसा जरूरत पड़ने पर लोगों तक वापस पहुँचा रहे हैं, ताकि बाढ़ पीड़ितों को सहायता मिल सके।”

इस दौरान किन्नर समाज ने पंजाब के लोगों और किसानों के लिए दुआएं भी माँगीं।

अखिल भारतीय किन्नर समाज के पंचों ने एक महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि चंदे का पैसा किसी भी नेता या अधिकारी को नहीं दिया जाएगा, क्योंकि इससे पैसों का गबन होने का डर है। वे सीधे पीड़ितों तक मदद पहुँचाना चाहते हैं और इसके लिए किसी ऐसे व्यक्ति का साथ लेंगे जो वास्तव में लोगों की मदद कर रहा हो।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: गिग वर्कर्स और हॉकर्स ने CM को भेजा ज्ञापन; सुरक्षा की मांग

   Agra News नगर निगम से परेशान छोटे व्यापारियों और गिग वर्कर्स ने एकजुट होकर एडीएम सिटी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। Amazon इंडिया वर्कर्स यूनियन, हॉकर्स जॉइंट एक्शन…

Agra Pride: दीप्ति शर्मा का भव्य सम्मान; 5 लाख का चेक, ‘दबंग’ अंदाज में स्वागत

   Agra Pride आगरा में माया मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट ने विश्व विजेता क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को ‘दबंग’ अंदाज में सम्मानित किया। उन्हें 5 लाख का चेक भेंट किया गया। मंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights