आगरा में भारत रक्षा मंच का राष्ट्रीय अधिवेशन 5 सितंबर से, CM योगी आदित्यनाथ 6 को करेंगे शुभारंभ

आगरा। भारत रक्षा मंच का राष्ट्रीय अधिवेशन 2025 आगामी 5, 6 और 7 सितंबर को आगरा के गुरुद्वारा गुरु का ताल परिसर में आयोजित होने जा रहा है। तीन दिवसीय इस भव्य आयोजन का विधिवत शुभारंभ 6 सितंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इससे पहले, 5 सितंबर को कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी।


पोस्टर विमोचन के साथ शुरू हुईं तैयारियां

सोमवार को गुरुद्वारा गुरु का ताल रोड स्थित सिटी ढाबा में बने कैंप कार्यालय पर भारत रक्षा मंच द्वारा आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय अधिवेशन के पोस्टर विमोचन समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सत्यवती गुप्ता, नीलम गुप्ता और डॉ. हरेंद्र गुप्ता ने मिलकर पोस्टर का अनावरण किया।

राष्ट्रीय ब्रज प्रांत संगठन मंत्री और कार्यक्रम संयोजक श्रीनिवास गुप्ता ने बताया कि इस अधिवेशन में देशभर से 2000 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यक्रम की मुख्य थीम “हिंदू जागो, देश जागेगा, तुम हो देश आधार” रखी गई है। 5 सितंबर को कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी, जिसमें साध्वी प्रज्ञा सिंह भी मौजूद रहेंगी।


प्रचार रथ और विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा

महानगर अध्यक्ष और कार्यक्रम प्रभारी राजीव जयराम ने अधिवेशन के प्रचार-प्रसार की जानकारी देते हुए बताया कि 17 अगस्त को कैंप कार्यालय से सुबह 10 बजे एक प्रचार रथ और वाहन रैली रवाना होगी। यह रैली दयालबाग, कमला नगर, बल्केश्वर, नेहरू नगर, जीवनी मंडी, संजय प्लेस, हरीपर्वत, करकुंज होते हुए गुरुद्वारा गुरु का ताल पहुँचेगी।

महानगर संगठन मंत्री रवि गोयल ने बताया कि 20 अगस्त को शहीद स्मारक पर दीपदान एवं भजन संध्या के साथ शहीदों को नमन कार्यक्रम आयोजित होगा। जिला अध्यक्ष रिंकू पाराशर ने बताया कि 24 अगस्त को दीवानी चौराहा पर भारत माता की आरती एवं दीपदान होगा, और 30 अगस्त को भगवान टॉकीज पर बंधन सूत्र एवं जागरूकता पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, विकास शर्मा, राजू पंडित, जितेंद्र सिंह, एकता जैन, सुषमा अग्रवाल, संदीप परमार, सौरभ सिकरवार, गोपाल सिंह, प्रमोद सिंह, विनोद सिंह कुशवाहा सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह अधिवेशन राष्ट्रवाद और हिंदुत्व के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

admin

Related Posts

महिला डॉक्टर से अभद्रता मामले में 2 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

आगरा के थाना न्यू आगरा अंतर्गत अमर विहार स्थित ट्यूलिप पैराडाइज सोसाइटी में एक महिला डॉक्टर के साथ फ्लैट के बाहर आकर गाली-गलौज, अभद्रता और धमकी देने के चर्चित मामले…

Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ka pradarshan

Purv ghoshit karyakram ke tahat jute karyakarta Samajwadi Party ke rashtriya adhyaksh Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Budhwar ko Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ke neta aur…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights