Agra

आगरा: रोजवर्ड क्लब का लाइफ स्टाइल एग्जीबिशन 28 को, महिलाओं को मिलेगा मंच


आगरा। रोजवर्ड क्लब की ओर से आगामी 28 सितंबर को होटल पीएल पैलेस में एक भव्य लाइफ स्टाइल एग्जीबिशन का आयोजन किया जा रहा है। इस एक दिवसीय कार्यक्रम की सबसे खास बात यह है कि इसका प्रबंधन और संचालन पूरी तरह से महिलाओं के हाथ में होगा, जो महिला सशक्तिकरण का एक बेहतरीन उदाहरण पेश करेगा।

क्लब की अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने मंगलवार को अपने आवास पर आमंत्रण पत्र का विमोचन करते हुए बताया कि एग्जीबिशन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक चलेगी। यह आयोजन दीपावली जैसे आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है, जहाँ लोग खरीदारी के साथ-साथ कई मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी हिस्सा बन सकेंगे।

क्लब की सचिव अर्चना सिंघल और कोषाध्यक्ष मिली अग्रवाल ने बताया कि क्लब की 100 से अधिक सदस्य इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उत्साहित हैं और तैयारियों में जुटी हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर हेमलता दिवाकर और विशिष्ट अतिथि मधु बघेल दीप प्रज्ज्वलित कर करेंगी।

क्या होगा खास?

एग्जीबिशन में वंदनवार, कैंडल्स, परिधान, शोपीस, डिज़ाइनर दीपक, ज्वैलरी और अन्य सजावटी व घरेलू उत्पाद उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, डांडिया सोलो पिक, दिया डेकोरेशन और फैमिली पिक जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी, जो लोगों को आकर्षित करेंगी।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को मंच प्रदान करना और स्थानीय प्रतिभाओं व हस्तशिल्प को बढ़ावा देना है। इस दौरान क्लब की सदस्याएं उपमा, डिंपल, काजल, रितु, सीमा, सोनल, पर्ल, वंदना, सविता और पूनम भी मौजूद रहीं।

Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights