आगरा की बाह तहसील में ‘सेवापर्व पखवाड़ा’ के तहत पीएम मोदी पर प्रदर्शनी शुरू

आगरा। आगरा की बाह तहसील में सेवापर्व पखवाड़ा-2025 के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, कार्य और न्यू इंडिया @2047 के विजन पर आधारित एक भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। यह प्रदर्शनी सूचना एवं जन संपर्क विभाग, लखनऊ द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है। इसका उद्घाटन विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने कहा कि यह प्रदर्शनी प्रधानमंत्री मोदी के जीवन के संघर्षों और उनके कार्यों को दर्शाती है और सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने आम जनता, छात्रों और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे इसे जरूर देखें। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध है, जिनका उद्देश्य आम लोगों के जीवन में सुधार लाना है।

रानी पक्षालिका सिंह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है, और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की भी प्रशंसा की और कहा कि उत्तर प्रदेश अब ‘बीमारू’ राज्य से ‘बेमिसाल’ राज्य बन गया है, जहाँ सरकार की योजनाएं समाज के हर वर्ग तक पहुँच रही हैं।

यह प्रदर्शनी प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा पर्व पखवाड़े’ का हिस्सा है। इसका मुख्य उद्देश्य जनता को सरकार की उपलब्धियों और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना है। प्रदर्शनी 2 अक्टूबर तक बाह तहसील में आम जनता के लिए खुली रहेगी। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख, जिला सूचना अधिकारी, उपजिला मजिस्ट्रेट, पत्रकार और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

रानी पक्षालिका ने किया उद्घाटन
Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights