जैतपुर में अज्ञात ट्रक की टक्कर से गौवंश घायल, टीम शिवाय ने किया उपचार


आगरा। आगरा के जैतपुर क्षेत्र में नहटोली तिराहा के पास शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में एक आवारा गौवंश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सड़क पार करते समय एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही टीम शिवाय वेलफेयर सोसाइटी जैतपुर के सदस्य तुरंत मौके पर पहुँचे। टीम में शिवा राजावत, प्रशांत, अंकुल, नंदू, ओमकार, बॉबी और अंशुल शामिल थे। सभी ने मिलकर घायल गौवंश का तत्काल उपचार किया और उसकी देखभाल की।

इलाज के बाद गौवंश की हालत में सुधार हुआ। उपचार करने के बाद टीम ने गौवंश को स्थानीय ग्रामीणों की देखरेख में छोड़ दिया। फिलहाल, उसकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights