Agra

पनवारी कांड के 32 आरोपियों की जमानत के बाद विधायक चौधरी बाबूलाल का जोरदार स्वागत


आगरा। अकोला में भारतीय जनता पार्टी के विधायक चौधरी बाबूलाल का शुक्रवार को उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। यह स्वागत पनवारी कांड के 32 आरोपियों को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद किया गया। इस मौके पर ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ विधायक का अभिनंदन किया गया।

स्वागत समारोह अकोला के बड़े हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में ग्रामीण और समर्थक मौजूद थे। विधायक बाबूलाल ने मंच से जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देंगे और जनता की सेवा के लिए हमेशा समर्पित रहेंगे।

इस दौरान समर्थकों ने विधायक के पक्ष में जमकर नारेबाजी की और मिठाई बाँटकर खुशी जाहिर की। ग्रामीणों ने इस घटना को जनता की जीत बताते हुए विधायक के नेतृत्व पर अपना भरोसा जताया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) की नेत्री अनीता चाहर, ब्लॉक प्रमुख महाराज सिंह, भीमसैन भगौर, प्रधान रवि शर्मा और रालोद जिलाध्यक्ष गोविंद शर्मा सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। इनके अलावा, प्रधानपति गंभीर सिंह चाहर, निर्मल कुमार, छीतर सिंह, मंगल पहलवान, भूदेव उर्फ भूरा, जयपाल सिकरवार और हरदयाल एडवोकेट समेत कई अन्य लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights