आगरा: महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का आगाज, समिति अध्यक्ष पवन बंसल ने दी तैयारियों की जानकारी


आगरा। आगरा में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का आगाज इस बार भी पूरे श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ हुआ। कर्मयोगी एनक्लेव, कमला नगर स्थित अग्र मिलन समिति द्वारा शनिवार को दो भव्य कार्यक्रमों, आमंत्रण यात्रा और मेहंदी-संगीत समारोह का आयोजन किया गया।

आमंत्रण यात्रा ने बढ़ाया उत्सव का जोश

शनिवार सुबह फव्वारा चौक से आमंत्रण यात्रा की शुरुआत हुई। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयकारों के साथ निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोग, महिलाएं, युवा और बच्चे शामिल हुए। दर्जनों वाहनों पर झंडियाँ लगाकर लोगों को शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। यात्रा के मार्ग में समाज के लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया, जिससे माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बन गया।

मेहंदी और संगीत का रंगारंग आयोजन

शाम को महाराजा अग्रसेन डीसी गोयल के निवास स्थान पर मेहंदी एवं संगीत समारोह का आयोजन किया गया। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर आईं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बाँध दिया। मेहंदी रस्म के माध्यम से परंपरा और संस्कृति की झलक दिखी, वहीं गीत-संगीत ने वातावरण को उल्लास से भर दिया।

समिति अध्यक्ष पवन बंसल ने दी जानकारी

समिति अध्यक्ष पवन बंसल ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य समाज में एकता, समरसता और सांस्कृतिक चेतना का प्रसार करना है। उन्होंने बताया कि महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 22 और 23 सितंबर को होंगे। 22 सितंबर को प्रातः 10:30 बजे हवन और शाम 6 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जबकि 23 सितंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह का आयोजन होगा।

पवन बंसल ने यह भी बताया कि इस बार 18 गोत्रों की स्मृति में विशेष रूप से 18 द्वार बनाए जा रहे हैं। साथ ही 18 राजाओं की झांकी भी 18 घोड़ों पर सवार होकर निकाली जाएगी। कर्मयोगी चौराहे पर अग्रोहा धाम की तर्ज पर भव्य महल का निर्माण किया जा रहा है, जिसके लिए कानपुर से कारीगर बुलाए गए हैं।

उन्होंने महाराजा अग्रसेन के गौरवशाली इतिहास पर भी प्रकाश डाला और बताया कि उन्हें प्रभु श्रीराम का वंशज और अग्रवाल व अग्रहरि समाज का संस्थापक माना जाता है।

इस कार्यक्रम में समिति के महामंत्री संजय अग्रवाल (तोती भाई), कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र मंगल, हरीश गोयल, पवन अग्रवाल, सह-सचिव सुमित गर्ग, संचित गोयल, मीडिया प्रभारी शुभम अग्रवाल, पार्षद कंचन बंसल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights