Agra

आगरा में ‘बॉलीवुड बीट्स’ फैशन शो का आयोजन, बॉलीवुड अंदाज में दिखेगा फैशन का जलवा

आगरा। शहर में एक शानदार सांस्कृतिक और फैशन शो ‘बॉलीवुड बीट्स’ का आयोजन होने जा रहा है । इस आयोजन का थीम ‘फैशन का फिल्मी अंदाज़’ रखा गया है । यह रंगारंग कार्यक्रम रविवार, 21 सितंबर को शाम 4:00 बजे से क्लार्क्स शिराज होटल में होगा

इस कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती बीना लवानिया होंगी । डॉ. रेणुका डांग सम्मानित अतिथि, डॉ. पंकज महेंद्रू विशिष्ट अतिथि और डॉ. निखिल चतुर्वेदी विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में निम्नलिखित आयोजन समिति के सदस्यों का योगदान है: अमित श्री यादव (निदेशक) , रोहित जैन , राजीव कुमार गुप्ता (गुप्ता प्रॉपर्टीज) , राहुल गुप्ता, अर्पण सिंह , नारायण बहरानी (मोना) , मनोज गुप्ता , आदित्य द्विवेदी और देव शरण आर्य

यह कार्यक्रम कई प्रतिष्ठित संगठनों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है । इसमें इंपल्स , मियोराह लेदर फुटवियर , विश विशडम एसोसिएशन , चेरी मनी , कोहिनूर मेकओवर्स , डिवाइन ऑरा फाउंडेशन , अंबर एडवर्टाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड , अर्पण इवेंट प्लानर और आईआईएफटी शामिल हैं।

Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights