आगरा: कारोबारी के घर में केमिकल से लगी आग, दमकल नहीं पहुंची तो लोगों ने बुझाई


आगरा। आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र के बाग फरजाना में शनिवार रात को एक कारोबारी के घर में केमिकल से आग लग गई। घर में आग लगी देख कारोबारी की पत्नी और तीन बच्चे पीछे के दरवाजे से सुरक्षित बाहर निकल आए

घटना बाग फरजाना की स्टेट बैंक कॉलोनी में हुई । कारोबारी जुगल कुमार वर्मा का स्टोन मेंटीनेंस का काम है और वह घटना के समय अपने संजय प्लेस स्थित ऑफिस में थे । उनके घर में पेंट का काम चल रहा था, जिसके चलते ज्वलनशील केमिकल रखा हुआ था, और इसी वजह से आग लगी ।

आग लगने के बाद जुगल कुमार की पत्नी कंचन वर्मा और उनके तीन बच्चे, बेटी मन्नत (12), अंश (8) और गौरी (ढाई साल), घर से बाहर निकलने में कामयाब रहे । हालांकि, इस घटना में घर के अंदर रखा काउंटर, टेंट का सामान और अन्य सामान जल गया ।

जुगल कुमार वर्मा ने आरोप लगाया कि आग लगने की सूचना देने के बावजूद दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची । इसके बाद, पड़ोसियों ने बाल्टी और सबमर्सिबल पंप की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

इस मामले में मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) देवेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर दमकल तुरंत भेजी जाती है और वह इस मामले की जानकारी लेंगे ।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights