आगरा में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू, बोदला चौराहे से हुई शुरुआत


आगरा। आगरा नगर निगम ने बुधवार को शहर में अतिक्रमण हटाने का बड़ा अभियान चलाया। यह कार्रवाई बोदला चौराहे से थाना जगदीशपुरा तक की गई, जिसमें सड़क किनारे और फुटपाथ पर लगे काउंटर, खोखे, बोर्ड और अन्य अवैध कब्जे हटा दिए गए। इसके साथ ही बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग और बैनर भी जब्त कर लिए गए।

अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों और नगर निगम की टीम के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन अधिकारियों ने सख्ती दिखाते हुए काम जारी रखा। नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने दुकानदारों से फुटपाथ और सड़क किनारे दोबारा सामान न रखने की अपील की।


आगे इन क्षेत्रों में चलेगा अभियान

नगर निगम ने अतिक्रमण विरोधी अभियान का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। आने वाले दिनों में यह अभियान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर चलाया जाएगा।

  • 18 सितंबर: थाना जगदीशपुरा से लोहा मंडी चौराहा
  • 19 सितंबर: रुई की मंडी चौराहा से रामनगर पुलिया
  • 20 सितंबर: रामनगर पुलिया से बोदला चौराहा
  • 22 सितंबर: बोदला चौराहा से कारगिल चौराहा
  • 23 सितंबर: सिकंदरा चौराहा से अवंती बाई चौराहा
  • 24 सितंबर: भगवान टॉकीज से दयालबाग रोड
  • 25 सितंबर: बोदला चौराहा से बिचपुरी मार्ग
  • 26 सितंबर: कमला नगर की नमकीन की गली
  • 27 और 29 सितंबर: मधु नगर से सेवला रोड
  • 30 सितंबर: रामबाग चौराहा से एत्माद्दौला रोड
  • 3 अक्टूबर: राजपुर चुंगी से शमशाबाद रोड
  • 4 अक्टूबर: विभव नगर मांगलिक कॉलोनी
  • 6 अक्टूबर: लोहा मंडी चौराहा और उसके आसपास

आगरा में नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियान, बोदला चौराहे से बिचपुरी रोड तक की सड़क खाली कराई

Abhimanyu Singh

Related Posts

Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ka pradarshan

Purv ghoshit karyakram ke tahat jute karyakarta Samajwadi Party ke rashtriya adhyaksh Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Budhwar ko Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ke neta aur…

National Flag Day par Tirange ko di gayi salami

Kheria Mod par hua vishesh karyakram National Flag Day ke avsar par Agra ke Kheria Mod Selfie Point par vishesh karyakram ka ayojan kiya gaya. Is dauran rashtriya dhwaj ko…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights