आगरा में नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियान, बोदला चौराहे से बिचपुरी रोड तक की सड़क खाली कराई


आगरा नगर निगम ने गुरुवार को बोदला चौराहे से बिचपुरी रोड तक सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया। ज़ोनल अधिकारी चंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने दर्जनों दुकानों के आगे बढ़ाए गए टिन शेड, अवैध होर्डिंग, बैनर और बोर्ड हटाए।

शिकायतों के बाद लिया गया एक्शन

निगम अधिकारियों ने बताया कि इस मार्ग पर लंबे समय से अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके कारण ट्रैफिक बाधित हो रहा था और राहगीरों को भारी परेशानी हो रही थी। इन्हीं शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कई दुकानदारों ने विरोध करने की कोशिश की, जिससे टीम और उनके बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। हालांकि, पुलिस बल की मौजूदगी से स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया।

अधिकारियों की सख्त चेतावनी

अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बार-बार चेतावनी के बावजूद कब्जा न हटाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम प्रशासन ने यह भी जानकारी दी कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य इलाकों में भी इसी तरह के नियमित अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाए जाएंगे। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा रहा।

अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ लोगों ने विरोध का प्रयास किया।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हड़कंप मचा रहा।

आगरा में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू, बोदला चौराहे से हुई शुरुआत

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights