फतेहाबाद में आवारा कुत्ते के कारण हादसा, बाइक सवार युवक घायल


आगरा। आगरा के फतेहाबाद में नयापुरा के पास शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। यह हादसा तब हुआ जब अचानक सड़क पर एक आवारा कुत्ता आ गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।

ठीपुरी गाँव निवासी देव प्रकाश बाह से अपने गाँव लौट रहे थे, तभी यह घटना हुई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

ग्रामीणों ने बताया कि नयापुरा के आसपास आवारा जानवरों की समस्या बहुत आम है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या को जल्द से जल्द दूर करने की मांग की है। पुलिस ने देव प्रकाश के परिजनों को भी इस हादसे की जानकारी दे दी है और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights