Agra News: यमुना में कूदा आकाश, ऑडियो में महिला पर आरोप, पुल पर लगा जाम!

Agra News फ़तेहाबाद में वाजिदपुर पुल से युवक आकाश यमुना में कूद गया। तलाश में देरी पर ग्रामीणों ने पुल जाम किया। ऑडियो में महिला पर उत्पीड़न का आरोप।

Agra News आगरा के फतेहाबाद में वाजिदपुर पुल से यमुना नदी में कूदने वाले युवक आकाश की तलाश जारी है। परौली सिकरवार निवासी आकाश (पुत्र देशराज) के नदी में कूदने की घटना के बाद गोताखोरों की टीम के देरी से पहुंचने पर गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने वाजिदपुर पुल पर कैंटर खड़ा कर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन बाधित रहा, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

विलंब पर आक्रोश और जाम

घटना मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे की है, जब परौली सिकरवार निवासी आकाश ने वाजिदपुर पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दी थी। सूचना मिलने पर डॉकी पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी, लेकिन मंगलवार को कोई सफलता नहीं मिल सकी।

बुधवार सुबह करीब 9:00 बजे परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुँच गए। आधिकारिक गोताखोरों की टीम के नहीं पहुंचने और तलाश में लापरवाही होने के आरोप लगाते हुए आक्रोशित ग्रामीणों ने वाजिदपुर पुल पर जाम लगा दिया। इससे पुल पर आवागमन ठप हो गया।

AGRA NEWS

जाम की जानकारी पर पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा, एसीपी फतेहाबाद अमरदीप, डॉकी पुलिस और नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार मौके पर पहुँचे। पूर्व विधायक और अफसरों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर और जल्द ही तलाश शुरू करने का आश्वासन देकर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुलवाया, जिसके बाद आवागमन सुचारु हुआ।

पीटने के आरोप और वायरल ऑडियो

जाम खुलने के बाद बुधवार दोपहर पीएसी की गोताखोर टीम मौके पर पहुंची और मोटरबोट की मदद से युवक की तलाश की, लेकिन आकाश का कुछ पता नहीं चल सका। विधायक छोटेलाल वर्मा के पुत्र महेंद्र वर्मा समेत आसपास के लोग भी मौके पर जुटे रहे।

यमुना में कूदे आकाश के चाचा राजकुमार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि फिरोजाबाद थाना नगला सिंघी क्षेत्र के कुछ लोगों ने सोमवार को आकाश की पिटाई की थी। इसके बाद मंगलवार को उसे बुलाकर बातचीत के लिए पुल पर दोबारा से पीटा गया था, जिसके चलते आकाश ने आत्मघाती कदम उठाया।

एसपी फतेहाबाद अमरदीप ने बताया कि यमुना में कूदे युवक की तलाश कराई जा रही है और परिजनों के लगाए गए आरोपों की भी गहन जांच की जाएगी।

पुल से कूदने से पहले बनाया ऑडियो वायरल: आकाश ने वाजिदपुर पुल से यमुना नदी में कूदने से पहले एक ऑडियो अपने मोबाइल फ़ोन में रिकॉर्ड किया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में आकाश ने एक महिला का नाम लेते हुए कहा कि वह डेढ़ साल से बात कर रही थी, लेकिन अब वह किसी और व्यक्ति से देर रात तक घंटों तक बात करती है। आकाश ने ऑडियो में आत्महत्या का कारण बताते हुए महिला और उसके पति को नहीं छोड़ने की बात भी कही है। पुलिस अब इस वायरल ऑडियो के आधार पर भी जांच कर रही है।

Agra News: 6 दिन बाद उटंगन त्रासदी खत्म, डूबे सभी 12 के शव मिले!

Abhimanyu Singh

Related Posts

महिला डॉक्टर से अभद्रता मामले में 2 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

आगरा के थाना न्यू आगरा अंतर्गत अमर विहार स्थित ट्यूलिप पैराडाइज सोसाइटी में एक महिला डॉक्टर के साथ फ्लैट के बाहर आकर गाली-गलौज, अभद्रता और धमकी देने के चर्चित मामले…

Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ka pradarshan

Purv ghoshit karyakram ke tahat jute karyakarta Samajwadi Party ke rashtriya adhyaksh Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Budhwar ko Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ke neta aur…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights