Agra News Today: राजा जनक के बाद अब पड़ोसी से भिड़े ‘दशरथ’

Agra News Today Agra के Janakpuri Mahotsav में राजा Dashrath की भूमिका निभाने वाले कारोबारी Ajay Agarwal और उनके पड़ोसी के घर में काम कर रहे एक निर्माण ठेकेदार के बीच सोमवार को विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज हुई है इसकी पुष्टि नहीं हुई है जांच जारी है

DCP City Sonam Kumar ने बताया कि Lawyers Colony निवासी Ashok Agarwal के घर में निर्माण कार्य चल रहा था। ठेकेदार Sanjay Kumar ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि पड़ोसी Ajay Agarwal आए और उन्हें सीढ़ी से खींचकर नीचे गिरा दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं। इसके बाद Ajay Agarwal ने उनके सिर पर ईंट से हमला किया, जिससे उनकी आंख के पास चोट लगी। उनके साथी मजदूरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

दूसरी ओर, Ajay Agarwal ने बताया कि दशरथ बनने के बाद उनके खिलाफ साजिश की जा रही है। पहले उन्हें जनकपुरी के मंच पर नहीं बैठने दिया गया। कई तरह के आरोप लगाए गए। वह लंदन चले गए थे। चार दिन रुकने के बाद आए। वह रविवार को रात ढाई बजे नोएडा से आगरा आए थे। अपने घर में सो रहे थे। सोमवार सुबह पड़ोसी के घर में हैमर से कार्य किया जा रहा था। आवाज होने पर वो जाग गए।
परेशानी होने पर चाैकीदार को भेजकर हैमर बंद करने के लिए कहा। मगर कोई नहीं माना। इस पर वो खुद चले गए। ठेकेदार से बात की। तब वो उतरते समय सीढि़यों से गिर गया था। इस पर मजदूर जुट गए। उन्होंने 112 नंबर पर काॅल कर दिया। बाद में दयालबाग चाैकी पर तहरीर देकर आए हैं। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। उनके खिलाफ साजिश के तहत पुलिस से शिकायत कराई गई। वह सभी साक्ष्य पुलिस को उपलब्ध करा देंगे।

जनकपुरी विवाद: ‘BN ग्रुप’ के मालिक राजा दशरथ ने राजा जनक राजेश अग्रवाल पर लगाए आरोप, दूसरा पक्ष भी आया सामने

Abhimanyu Singh

Related Posts

Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ka pradarshan

Purv ghoshit karyakram ke tahat jute karyakarta Samajwadi Party ke rashtriya adhyaksh Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Budhwar ko Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ke neta aur…

National Flag Day par Tirange ko di gayi salami

Kheria Mod par hua vishesh karyakram National Flag Day ke avsar par Agra ke Kheria Mod Selfie Point par vishesh karyakram ka ayojan kiya gaya. Is dauran rashtriya dhwaj ko…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights