आगरा: पूजा करने गए युवक ने यमुना में लगाई छलांग, तलाश जारी


आगरा। आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में जौहरा बाग घाट पर रविवार को एक युवक ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। युवक की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया है, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका। युवक के इस कदम से उसके परिजन सदमे में हैं।

यह घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है। जलेसर के रहने वाले दो दोस्त निखिल और हर्ष, जो फिलहाल रामबाग के सीतानगर में किराए पर रहते हैं, जौहरा बाग घाट पर बने मंदिर में पूजा करने आए थे। हर्ष के अनुसार, पूजा के बाद वह थोड़ा आगे चला गया था, जबकि निखिल उसके पीछे ही था।

हर्ष ने बताया कि निखिल ने यमुुना में छलांग लगा दी।

हर्ष ने बताया कि निखिल घाट की तरफ गया, हाथ जोड़े और फिर अचानक दौड़कर यमुना में छलांग लगा दी। छलांग लगाने की आवाज सुनकर हर्ष मौके पर पहुँचा और शोर मचाया, लेकिन आँखों के सामने ही निखिल यमुना के तेज बहाव में बह गया।

सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। इंस्पेक्टर एत्माद्दौला देवेंद्र दुबे ने बताया कि निखिल और हर्ष एक फैक्ट्री में काम करते थे। पीएसी और एसडीआरएफ के गोताखोरों की मदद से निखिल की तलाश की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही निखिल के परिजन भी मौके पर पहुँच गए, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights