आगरा में 10 दिन की नवरात्रि, तोता के ताल पर सजेगा भव्य पंडाल


आगरा। शहर में 22 सितंबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र के लिए शहर में खास तैयारियां चल रही हैं। तोता के ताल (फूल वाली मार्केट) पर मां भगवती सेवा मंडल द्वारा 12 दिवसीय भव्य दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव के लिए कोलकाता से लाई गई 15 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा शुक्रवार को कैंट रेलवे स्टेशन पहुँची, जहाँ से भक्तजन ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते हुए उसे आयोजन स्थल पर लेकर आए।

सेवा मंडल के मुकेश कुशवाह और आकाश कुशवाह ने बताया कि 22 सितंबर की सुबह विधिवत पूजा के बाद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके बाद प्रतिदिन चार बार आरती की जाएगी – सुबह 6 बजे (मंगला आरती), सुबह 9 बजे (श्रृंगार आरती), शाम 8 बजे (संध्या आरती) और रात 11 बजे (शयन आरती)।


हर दिन होंगे विशेष आयोजन

नवरात्र के दौरान हर दिन मां के दरबार में अलग-अलग आयोजन होंगे:

  • 23 सितंबर: मां के दरबार को फूलों से सजाकर फूल बंगला बनाया जाएगा।
  • 24 सितंबर: भक्तजन माता को भेंट अर्पित करेंगे।
  • 25 सितंबर: भक्ति रस से भरी भजन संध्या का आयोजन होगा।
  • 26 सितंबर: दरबार को गुब्बारों और लाइट्स से सजाया जाएगा।
  • 27 सितंबर: पूरी रात देवी जागरण होगा।
  • 28 सितंबर: रंगारंग डांडिया उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
  • 29 सितंबर: भव्य महाआरती होगी।
  • 30 सितंबर: कन्या पूजन का आयोजन होगा।
  • 1 अक्टूबर: आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी।
  • 2 अक्टूबर: विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
  • 3 अक्टूबर: सुंदरकांड पाठ के साथ महोत्सव का समापन होगा।
  • 4 अक्टूबर: प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

इस आयोजन को सफल बनाने में मनीष, दिनेश कुशवाह, विष्णु, पार्षद विक्रांत कुशवाह, पार्षद अमित पटेल, पिंकी, रिया, सुमन, रूबी और अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। यह पंडाल नवरात्र में भक्ति और सांस्कृतिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र बना रहेगा, जहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुँचेंगे।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: गिग वर्कर्स और हॉकर्स ने CM को भेजा ज्ञापन; सुरक्षा की मांग

   Agra News नगर निगम से परेशान छोटे व्यापारियों और गिग वर्कर्स ने एकजुट होकर एडीएम सिटी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। Amazon इंडिया वर्कर्स यूनियन, हॉकर्स जॉइंट एक्शन…

Agra Pride: दीप्ति शर्मा का भव्य सम्मान; 5 लाख का चेक, ‘दबंग’ अंदाज में स्वागत

   Agra Pride आगरा में माया मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट ने विश्व विजेता क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को ‘दबंग’ अंदाज में सम्मानित किया। उन्हें 5 लाख का चेक भेंट किया गया। मंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights