आगरा: एमजी रोड पर प्रतिबंधित वाहनों के खिलाफ पुलिस का अभियान, 25 वाहन सीज


आगरा। आगरा के एमजी रोड पर यातायात को सुगम बनाने के लिए पुलिस ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। 20 और 21 सितंबर की रात को, थाना नाई की मंडी पुलिस टीम ने एमजी रोड पर प्रतिबंधित वाहनों की सघन चेकिंग की, जिसमें 25 वाहन सीज किए गए।

यह कार्रवाई एमजी रोड पर लगातार बन रहे जाम की समस्या को देखते हुए की गई है। पुलिस के अनुसार, ई-रिक्शा और थ्री-व्हीलर ऑटो जैसे प्रतिबंधित वाहनों के चलने से यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही थी।

एमजी पर प्रतिबंधित किए सीज

पुलिस ने इन वाहनों के चालकों को सख्त हिदायत देते हुए शपथ दिलाई है कि वे अगले आदेश तक एमजी रोड पर प्रतिबंधित वाहन नहीं चलाएंगे। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी चालक इस आदेश का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सभी वाहन चालकों और स्वामियों से सहयोग की अपील की है ताकि एमजी रोड पर सुचारू यातायात सुनिश्चित किया जा सके।

एमजी रोड पर वाहन न चलाने की दिलाई शपथ
Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights