आगरा: अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा ने मनाया क्षमावाणी पर्व


आगरा। अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा शाखा (प०द०म०), बोदला, आगरा द्वारा आज 21 सितंबर, रविवार को प्रेम वाटिका में एक भव्य पल्लीवाल जैन मेला और क्षमावाणी पर्व का आयोजन किया गया। इस दौरान त्यागीवृत्ति सम्मान, प्रतिभा प्रोत्साहन पुरस्कार, खेल-कूद प्रतियोगिता, मेडिकल जांच शिविर और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के पशुपालन, मत्स्य एवं डेयरी विकास मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल और अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान त्रिलोक चंद्र जैन उपस्थित रहे।

प्रमुख कार्यक्रम और सम्मान समारोह:

  • ध्वजारोहण: श्रीमान कालीचरन जैन और श्री निर्मल कुमार जैन (जैन एंड संस) ने ध्वजारोहण किया।
  • खेलकूद उद्घाटन: श्रीमान रूप किशोर जैन और सुशील जैन ने खेलकूद प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया।
  • मेला उद्घाटन: श्रीमान राजेश जैन (पूर्व शाखा मंत्री) ने मेले का उद्घाटन किया।
  • श्रीजी चित्र अनावरण: श्रीमान त्रिलोक चंद्र जैन और अमित जैन (अध्यक्ष राष्ट्रीय महासभा) ने श्रीजी चित्र का अनावरण किया।
  • दीप प्रज्वलन: श्रीमान पारस चंद्र जैन (राष्ट्रीय महामंत्री अ.भा.प. जैन महासभा, जयपुर) ने दीप प्रज्वलन किया।
  • त्यागीवृत्ति सम्मान: श्रीमान धर्मेन्द्र जैन और श्रीमती बबिता जैन ने त्यागीवृत्तियों का सम्मान किया।
  • प्रतिभा प्रोत्साहन: श्रीमान राजेश जैन (कैनरा बैंक) ने प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया।
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार: श्रीमान कुलदीप जैन और श्रीमती पूनम जैन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद पुरस्कार प्रदान किए।
  • मेडिकल जांच शिविर: सोनू जैन (किरावली वाले) द्वारा मेडिकल जांच शिविर का आयोजन किया गया।

मंच का संचालन मुकेश चंद्र जैन भगत (मेला संयोजक), श्रीमती एकता जैन (मंत्री महिला शाखा), और विवेक जैन (शाखा मंत्री) ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमान प्रमोद कुमार जैन ने की।

विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रीय महामंत्री पारस चंद्र जैन, राष्ट्रीय अर्थमंत्री भागचंद जैन, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मंडल पलाश जैन, रविंद्र कुमार जैन, हेमा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य निर्मल कुमार जैन (अलमारी) और अनेक राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

इस दौरान मोहिताश जैन, विजय कुमार जैन, योगेश कुमार, गिरीश, पंकज, संयम भगत, धर्मचंद, मुदित, आदित्य भगत, विपिन अभिषेक, आशीष, विजय निमोरव, राजेंद्र जैन पाण्डव, दिनेश भगत, अशोक जैन (बर्तन वाले), पारस जैन, डॉ. संदीप जैन, दीपक जैन, अनिल जैन सी.ए., यतेन्द्र जैन और महिला मंडल की श्रीमती जंयती जैन, स्वीटी जैन, बबिता, सीमा, प्रगति जैन, नीतू जैन, वंदना जैन, मधू जैन, रविबाला जैन, मालती जैन, रेनू जैन, डॉ. निधि जैन, अंजलि जैन, ज्योति जैन, करिश्मा जैन, बुलबुल जैन, साधना जैन, कृष्णा जैन, सोनिया जैन और अमिता जैन सहित हजारों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

सामूहिक वात्सल्य भोज के बाद अध्यक्ष ने सभी को धन्यवाद दिया।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: गिग वर्कर्स और हॉकर्स ने CM को भेजा ज्ञापन; सुरक्षा की मांग

   Agra News नगर निगम से परेशान छोटे व्यापारियों और गिग वर्कर्स ने एकजुट होकर एडीएम सिटी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। Amazon इंडिया वर्कर्स यूनियन, हॉकर्स जॉइंट एक्शन…

Agra Pride: दीप्ति शर्मा का भव्य सम्मान; 5 लाख का चेक, ‘दबंग’ अंदाज में स्वागत

   Agra Pride आगरा में माया मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट ने विश्व विजेता क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को ‘दबंग’ अंदाज में सम्मानित किया। उन्हें 5 लाख का चेक भेंट किया गया। मंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights