आगरा। फतेहाबाद तहसील के गुबरौठ गांव में ग्रामीणों को कीचड़ भरे रास्तों से निजात मिल गई है। सोमवार को गांव में नवनिर्मित आरसीसी खड़ंजे का उद्घाटन पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर के बेटे तेजेंद्र गुर्जर ने किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया और क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित भी किया।

तेजेंद्र गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार की वजह से विकास कार्य तेज गति से हो रहे हैं। उन्होंने जनवरी 2024 में हुए रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का भी जिक्र किया और कहा कि इससे 500 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ है। उन्होंने जनवरी 2025 में होने वाले महाकुंभ का भी उल्लेख किया।

ग्रामीणों ने इस विकास कार्य के लिए फतेहाबाद ब्लॉक प्रमुख का आभार व्यक्त किया। उनका कहना था कि इस खड़ंजे के बनने से उनका जीवन स्तर सुधरेगा और अब उन्हें कीचड़ भरे रास्तों पर चलना नहीं पड़ेगा।

इस अवसर पर डॉ. सुरेश जरारी, रामसिंह गुर्जर, गजेंद्र गुर्जर, विनोद सिंह, कैप्टन राजेश्वर सिंह और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ईंट मंडी में खड़े ट्रैक्टरों पर लगेगा जुर्माना, नगर निगम की कार्रवाई

बाह बस स्टैंड का आरओ प्लांट 6 महीने से बंद, यात्री परेशान

Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights