आगरा: बाह बस स्टैंड का आरओ प्लांट 6 महीने से बंद, यात्री परेशान


आगरा। आगरा के बाह बस स्टैंड पर सांसद राजकुमार चाहर द्वारा लगवाया गया आरओ प्लांट पिछले 6 महीने से बंद पड़ा है। इससे बस स्टैंड पर आने-जाने वाले यात्रियों को पीने के पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय किसान यूनियन सर्वोदय के जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने सोमवार को प्लांट का निरीक्षण कर इस समस्या को उजागर किया।

निरीक्षण के दौरान, ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने पाया कि खराब आरओ प्लांट के कारण यात्री पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने इस गंभीर समस्या को देखते हुए बाह के एआरएम से मुलाकात की और खराब पड़े आरओ प्लांट को जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग की। यात्रियों ने भी इस प्रयास का समर्थन किया और आरओ प्लांट को तुरंत चालू करने की अपील की है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: गिग वर्कर्स और हॉकर्स ने CM को भेजा ज्ञापन; सुरक्षा की मांग

   Agra News नगर निगम से परेशान छोटे व्यापारियों और गिग वर्कर्स ने एकजुट होकर एडीएम सिटी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। Amazon इंडिया वर्कर्स यूनियन, हॉकर्स जॉइंट एक्शन…

Agra Pride: दीप्ति शर्मा का भव्य सम्मान; 5 लाख का चेक, ‘दबंग’ अंदाज में स्वागत

   Agra Pride आगरा में माया मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट ने विश्व विजेता क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को ‘दबंग’ अंदाज में सम्मानित किया। उन्हें 5 लाख का चेक भेंट किया गया। मंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights